गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कुडासन इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक निर्माणाधीन कमर्शियल बिल्डिंग का स्लैब अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी 15 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
क्रेन की टक्कर से हुआ हादसा? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन के बिल्डिंग के स्ट्रक्चर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्लैब का बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा। हालांकि, हादसे की सही वजह का पता तकनीकी जांच के बाद ही चल पाएगा।
चुनौतीपूर्ण रहा रेस्क्यू ऑपरेशन घटना रात करीब 9 बजे हुई। मलबा भारी होने और कंक्रीट व लोहे के सरियों के कारण बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 15 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया।
घायलों का चल रहा इलाज स्थानीय विधायक अल्पेश ठाकोर ने देर रात जानकारी दी कि रेस्क्यू किए गए लोगों में से 12 मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत गांधीनगर के GMERS सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि देर रात तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।
प्रशासन की सख्त निगरानी घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य के वरिष्ठ मंत्री हर्ष संघवी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन ने अब इस बात की जांच के आदेश दे दिए हैं कि बिल्डिंग निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार और बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
गुजरात- गांधीनगर में निर्माणाधीन स्लैब हादस में सभी 15 लोगों का सफल रेस्क्यू किया,हादसे में 12 लोग घायल, इलाज जारी, दमकल टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन #Breaking #GandhinagarAccident #GujaratNews #KudasanSlabCollapse #RescueOperation #HarshSanghavi #LiveRescue #Gujarat #Gandhinagar pic.twitter.com/d0Vp8pGC5C
— Khabrain Abhi Tak Digital (@katnewsdigitalX) September 10, 2026
ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ओरंगुटान, रहस्यमयी मौजूदगी से जांच एजेंसियां हैरान
गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे कई मजदूर
मौत के बाद भी नहीं बख्शीं सुंदर महिलाएं: कांग्रेस विधायक के सनसनीखेज दावे से मचा हड़कंप
क्या वादे से पलटे मुख्यमंत्री विजय? नवजातों को मिलने वाली सोने की अंगूठी की योजना फिलहाल टली
दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग: IPL का जलवा कायम, टॉप-10 में कौन-सी लीग कहां खड़ी है?
एमी विर्क पर हमले की खबरों का सच: पिता ने बताया पूरा माजरा, बोले- सब सुरक्षित हैं
धरती पर सूरज बनाने की तैयारी: भारत के नए टोकामक PRAGYA ने रचा इतिहास
टीम इंडिया को बड़ा झटका: अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा, फिटनेस पर संशय बरकरार
गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब और क्रेन गिरा: मलबे में दबे कई मजदूर, मचा हड़कंप
ऑनलाइन मंगाया लेटेस्ट एंड्रॉइड फोन, पार्सल खोलते ही उड़े होश—अंदर निकला गाय का गोबर!