गांधीनगर, गुजरात: गुजरात के गांधीनगर में बुधवार शाम एक भीषण हादसा हुआ। कुडासन इलाके में निर्माणाधीन द बोस्की एम्पायर की इमारत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इस दौरान एक भारी क्रेन भी नीचे आ गिरी, जिससे साइट पर काम कर रहे 10 से 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक मलबे से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 8 से 10 घायलों को इलाज के लिए गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खुद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़कर बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की स्थिति की समीक्षा की।
कौन है निर्माण कार्य का जिम्मेदार? यह हादसा बॉस्की ग्रुप के लग्जरी कमर्शियल प्रोजेक्ट के दौरान हुआ। इस कॉम्प्लेक्स में 46 शोरूम, बैंक्वेट हॉल और तीन स्तरीय पार्किंग का निर्माण किया जा रहा था। प्रोजेक्ट के साझेदार नीलेश मोदी, आकाश गज्जर, प्रीतेश पटेल, शैलेश पटेल और प्रीतेश शाह हैं।
सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल इतने बड़े हादसे के बाद अब सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। क्या सुरक्षा उपायों में कोई अनदेखी की गई थी? क्या बिल्डर के पास सभी आवश्यक मंजूरियां थीं? प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल, अधिकारियों की प्राथमिकता मलबे में फंसे आखिरी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की है।
#WATCH | Gujarat | Visuals from the Kudasan area of Gandhinagar where a portion of an under-construction building collapsed. Rescue operations are underway at the site. More details awaited pic.twitter.com/bMQngQ3yhr
— ANI (@ANI) September 9, 2026
रील का खौफनाक स्टंट: 40 फीट नीचे गिरा युवक, बाल-बाल बची जान
मधुबनी के स्कूल में डांसर के हाथ में पिस्तौल: जन्माष्टमी के जश्न के बीच मचा हड़कंप, सच्चाई आई सामने
मुझे लगा अमेरिका में क्राइम नहीं होता... : कार के चारों पहिए चोरी होने पर हैरान भारतीय महिला, वायरल हुआ वीडियो
रेलवे का मेगा विस्तार: दिल्ली-मुंबई से चेन्नई-कोलकाता तक 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को मिली मंजूरी
IAEA का ईरान पर कड़ा प्रहार: 20 साल में पहली बार UN सुरक्षा परिषद को रिपोर्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
एशियन गेम्स से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका
नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी: सालों बाद गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर कही ये बड़ी बात
ओडिशा के जंगल में अचानक मिले 5 वनमानुष: क्या भारत में हुई अवैध तस्करी?
KBC 18: आंखों की रोशनी खोई तो पत्नी बनीं लाठी , कमलजीत सिंह की कहानी सुन डबडबा आईं अमिताभ बच्चन की आंखें
दलीप ट्रॉफी 2026: खिताबी जीत के मुहाने पर ईस्ट जोन, 584 रनों की विशाल बढ़त से साउथ जोन पस्त