गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे कई मजदूर
News Image

गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। एक निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बॉस्की द एम्पायर का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

रात 9:15 बजे हुआ हादसा यह घटना रात लगभग 9:15 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दो यूनिटों के बीच लोहे का एक भारी स्लैब अचानक तेज आवाज के साथ गिर गया। इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूर मलबे और लोहे के भारी ढांचे के नीचे दब गए।

युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड की 5 से ज्यादा गाड़ियां और विशेष रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकल विभाग के राजेश पटेल ने बताया कि बचाव कार्य तेजी से जारी है। कंक्रीट के मलबे और लोहे के भारी ढांचे को हटाकर फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

डिप्टी सीएम ने लिया जायजा हादसे की गंभीरता को देखते हुए गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी तुरंत मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और रेस्क्यू ऑपरेशन की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान वे जायजा लेने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर भी चढ़ गए।

11 लोग अस्पताल में भर्ती हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और घायलों को निकालने में जुट गए। एम्बुलेंस के कर्मचारियों के अनुसार, अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू कर गांधीनगर सिविल अस्पताल भेजा जा चुका है। घायलों में 9 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दीदी बिस्तर भी ले आतीं : चलती ट्रेन में पूरा रसोईघर लेकर बैठी महिला, वीडियो देख भड़के लोग

Story 1

एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी बाहर

Story 1

बिग बॉस 20 में घमासान: आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच हाथापाई, एक-दूसरे को दी गालियां!

Story 1

ऑनलाइन मंगाया लेटेस्ट एंड्रॉइड फोन, पार्सल खोलते ही उड़े होश—अंदर निकला गाय का गोबर!

Story 1

पाकिस्तान को मिल गया नया वकार युनिस : 143 की रफ्तार और जो रूट का शिकार, कौन हैं यह अनजान गेंदबाज?

Story 1

GGSIPU इंडक्शन प्रोग्राम: करियर की दौड़ से बाहर निकलें, बदलाव का वाहक बनें छात्र - मंत्री आशीष सूद

Story 1

पेट्रोल पंप पर चालक की जल्दबाजी बनी जानलेवा, कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

Story 1

समंदर में मातम: फिलीपींस में यात्री फेरी बनी आग का गोला, 5 की मौत, 87 लापता

Story 1

सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, IG-कमिश्नर बदले, आरोपियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

Story 1

श्योपुर: 60 फीट ऊंचे पानी के टैंक पर चढ़ा सांड, 42 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिली सफलता