भारत को 2026 में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेजबानी मिली है, लेकिन इस उपलब्धि पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की टिप्पणी ने सियासी गलियारों में बहस छेड़ दी है। चिदंबरम ने भारत को होने वाले फायदों पर सवाल उठाए हैं, जिसे भाजपा ने कांग्रेस की हताशा करार दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने ब्रिक्स समिट की उपयोगिता पर संदेह जताते हुए कहा कि उन्हें पिछले 2-3 वर्षों में ब्रिक्स, SCO, G20 या QUAD जैसे मंचों से भारत को मिला कोई ठोस नतीजा दिखाई नहीं देता। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों का हिस्सा होने के बावजूद भारत को इनसे कितना लाभ मिल रहा है, यह स्पष्ट नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने चिदंबरम के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने चिदंबरम की तुलना नाराज फूफा से करते हुए कहा कि कांग्रेस हर उस घटना का विरोध करती है जिससे भारत का मान बढ़ता है। भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी को FOMO (कुछ छूट जाने का डर) सता रहा है क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि वे भविष्य में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते नहीं देख पाएंगे, और न ही कांग्रेस को कभी ऐसे बड़े वैश्विक आयोजनों की मेजबानी का अवसर मिलेगा।
भाजपा सांसद नलिन कोहली ने कांग्रेस के लेन-देन वाले नजरिए पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि क्या कूटनीति को सिर्फ मुनाफे के चश्मे से देखा जाना चाहिए? कोहली ने तंज कसते हुए कहा कि अगर चिदंबरम के तर्क को मानें, तो 1947 से 2014 तक कांग्रेस की कूटनीति पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का मकसद केवल पीएम मोदी सरकार के हर काम की आलोचना करना बन गया है। नलिन कोहली ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि कल कोई यह कहे कि उसे कांग्रेस पार्टी से कोई फायदा नहीं दिख रहा, तो क्या कांग्रेस पार्टी अपना अस्तित्व समाप्त कर लेगी?
ब्रिक्स जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ऐसे में चिदंबरम के बयान को भाजपा ने देश की साख को प्रभावित करने वाली राजनीति बताया है। वहीं, कांग्रेस का तर्क है कि हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर होने वाले खर्च और उसके बदले मिलने वाले ठोस परिणामों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा जाना चाहिए। फिलहाल, यह बयानबाजी सियासी गलियारों में एक नया विवाद बन गई है।
#WATCH | Delhi: On Congress leader P Chidambaram s comments regarding India hosting BRICS 2026, BJP Spokesperson Pradeep Bhandari says, This mindset is akin to that of a Naaraz Fufa (disgruntled uncle), the kind who stays perpetually offended. If you observe the Congress… pic.twitter.com/MIfNmkGNQB
— ANI (@ANI) September 10, 2026
बांग्लादेश में चीनी टैंक का कब्रगाह बना मिलिट्री ड्रिल, विस्फोट में उड़े सैनिकों के परखचे
स्वस्ति वाचन: हर शुभ कार्य की शुरुआत में क्यों जरूरी है यह शक्तिशाली मंत्र?
अमेरिका का डॉलर-फॉर-मिसाइल डॉक्ट्रिन: ईरान के 8 तेल टैंकर तबाह, 13,500 करोड़ का बड़ा नुकसान
टीम इंडिया को बड़ा झटका: अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा, फिटनेस पर संशय बरकरार
श्योपुर: 60 फीट ऊंचे पानी के टैंक पर चढ़ा सांड, 42 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिली सफलता
रेगिस्तान में कृत्रिम नदियां : बिना बारिश और नदियों के सऊदी अरब करोड़ों लोगों की प्यास कैसे बुझाता है?
आसमानी आफत: 15 राज्यों में अलर्ट, आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का तांडव
जूनियर एशिया कप: भारतीय बेटियों का मैदान पर कहर , पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
अगर आत्मविश्वास नहीं, तो इंग्लैंड में खेलने लायक नहीं : पाकिस्तानी बल्लेबाज का अपनी टीम पर फूटा गुस्सा
बंटवारा 1947 की विफलता के बाद सनी देओल का धमाका, क्या फिर लौटेंगे दबंग पुलिस ऑफिसर बनकर?