चीन में चल रहे जूनियर महिला हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 19-0 के अंतर से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।
पूजा साहू से शुरू हुआ गोल का सिलसिला मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम बेहद आक्रामक नजर आई। खेल के 7वें मिनट में पूजा साहू ने पहला गोल दागकर टीम इंडिया का खाता खोला। इसके बाद पाकिस्तानी रक्षापंक्ति पूरी तरह बिखर गई। हाफ टाइम तक भारत 10 गोल की बढ़त बना चुका था। दूसरे हाफ में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी लय बरकरार रखी और 9 और गोल दागकर जीत का अंतर 19-0 पहुंचा दिया।
13 खिलाड़ियों ने किया गोल, पूजा मलिक रहीं टॉप स्कोरर यह जीत इस मायने में खास रही कि टीम के कुल 13 खिलाड़ियों ने गोल किए। पूजा मलिक ने शानदार खेल दिखाते हुए सबसे ज्यादा तीन गोल दागे। वहीं, रोशनी, सानिका, मधु और सुप्रिया ने 2-2 गोल किए। पाकिस्तानी टीम पूरे मैच में बेबस नजर आई और एक भी गोल करने में नाकाम रही।
खिताबी हैट्रिक की ओर टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम की नजरें अब लगातार तीसरी बार खिताब जीतने पर हैं। इससे पहले भारत ने 2023 और 2024 में जूनियर एशिया कप अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अब तक अजेय रही है। ग्रुप स्टेज में भारत ने जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीमों को हराकर अपनी ताकत का लोहा पहले ही मनवा लिया है।
अगला मुकाबला सेमीफाइनल में सेमीफाइनल की राह अब और कठिन होगी। भारतीय टीम 12 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता टीम से टकराएगी। जिस तरह का फॉर्म भारतीय खिलाड़ी दिखा रही हैं, उससे टीम के फाइनल में पहुंचने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔 𝗣𝗨𝗧𝗦 𝗢𝗡 𝗔 𝗦𝗛𝗢𝗪 𝗧𝗢 𝗥𝗘𝗔𝗖𝗛 𝗧𝗛𝗘 𝗦𝗘𝗠𝗜-𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟𝗦! 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 10, 2026
An emphatic 19-0 win over Pakistan sends the Indian Junior Women’s Team into the last four of the AHF Junior Asia Cup 2026! 🏑💥
The road to the title continues! 🏆🇮🇳
We will face the… pic.twitter.com/rNTaETJr09
एशियन गेम्स से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, भारतीय टीम में इस युवा धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री
मायावती का मास्टरस्ट्रोक : आकाश आनंद को बाहर कर भतीजे ईशान को राजनीति के केंद्र में उतारा
15 साल की उम्र में इतिहास रचने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, जो सचिन-विराट भी नहीं कर सके
आलंदी घाट पर खूनी जंग: दान की वसूली को लेकर भिड़े ट्रांसजेंडर, एक-दूसरे पर बरसे नकल डस्टर
फिल्मी दुनिया में राज कपूर का सम्मान: रानी मुखर्जी को स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन और सलीम खान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
मॉर्निंग न्यूज: तेल की कीमतों में लगी आग, ज़ेलेंस्की की उड़ान पर ड्रोन का साया और भारत का मेगा रेलवे प्लान
पुतिन चाहते हैं शांति, रुकावट कोई नियम नहीं बल्कि दो लोगों की नफरत है : डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा
अमेरिका में भारतीय दंपति का कमाल: AI कॉलेज के लिए दिए ₹170 करोड़, यूपी से है खास कनेक्शन
पंजाब के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का 93 की उम्र में निधन, शोक की लहर
दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग: IPL का जलवा कायम, टॉप-10 में कौन-सी लीग कहां खड़ी है?