भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स गंभीर चोट के चलते आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों से बाहर हो गई हैं।
जेमिमा रोड्रिग्स को इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान साउदर्न ब्रेव के लिए फील्डिंग करते समय दाहिनी हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी थी। बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के मेडिकल परीक्षण में उनके हैमस्ट्रिंग में हाई-ग्रेड टियर की पुष्टि हुई है। इस चोट के कारण वह न केवल यूएई में चल रहे महिला एशिया कप से बाहर हुईं, बल्कि जापान में होने वाले एशियन गेम्स (2026) में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
जेमिमा की कमी पूरी करने के लिए चयन समिति ने प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी प्रतिका रावल पर भरोसा जताया है। प्रतिका को 15-सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वे इंडिया-ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और 2025 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। टीम मैनेजमेंट उन्हें नंबर-3 की अहम बल्लेबाजी पोजीशन पर मौका देने की तैयारी में है।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम 18 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले के साथ अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम का लक्ष्य फिर से स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाना है।
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, एन. श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
Pratika Rawal will replace Jemimah Rodrigues in the Indian squad for the Asian Games 2026 🚨
— Sportstar (@sportstarweb) September 9, 2026
👉 Pratika made her debut in T20Is during the ongoing Women’s Asia Cup.
More details: https://t.co/6UvwGlM4tl
📸: BCCI Women, Getty Images#AsianGames #Cricket pic.twitter.com/kNwSxapjjC
राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा: दो दशक बाद रक्षा कूटनीति का नया अध्याय
उज्जैन: क्रेन और भारी मशीनें भी नहीं हिला पाईं 170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा, अब IIT इंदौर की टीम करेगी जांच
# रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: मौत के मुंह में जा रही थी बच्ची, इस शख्स की फुर्ती ने बचाई जान
ज्वालामुखी का खौफनाक वीडियो वायरल, क्या हकीकत में फटे क्राकाटोआ ?
# सत्य निकेतन हादसा: सरकारी ‘330’ एम्बुलेंस पर कैसे भारी पड़ गई निजी कंपनी की ‘9 मिनट’ वाली सेवा?
जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने ली बॉम्बे हाई कोर्ट के 50वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ
अब बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं, घर बैठे मोबाइल से करें आवेदन
एशियन गेम्स से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका
मुझे पहले से पता था पाकिस्तान 3-0 से हारेगा , वसीम अकरम का अपनी ही टीम पर बड़ा हमला
कहीं रेस्टोरेंट तो नहीं काट रहा आपकी जेब? 30 सेकेंड में ऐसे करें GST की पोल-खोल