बांग्लादेश में चीनी टैंक का कब्रगाह बना मिलिट्री ड्रिल, विस्फोट में उड़े सैनिकों के परखचे
News Image

चट्टोग्राम: बांग्लादेश में चीनी हथियारों की विश्वसनीयता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चट्टोग्राम की हथहाजारी फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के दौरान चीन में निर्मित टाइप 59 टैंक अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस भीषण हादसे में टैंक पर तैनात 2 सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

फायरिंग के दौरान हुआ धमाका घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अभ्यास के दौरान जैसे ही टैंक से गोला दागने के लिए ट्रिगर दबाया गया, टैंक का ऊपरी हिस्सा एक बड़े विस्फोट के साथ उड़ गया। धमाका इतना भयावह था कि टैंक के ऊपर मौजूद गनर उछलकर दूर जा गिरा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

टैंक के अंदर मौजूद जवान ने भी तोड़ा दम प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में टैंक के अंदर मौजूद आर्बर (Armor) की भी मौत हो गई। घायल अधिकारी को तुरंत एयरलिफ्ट कर ढाका के अस्पताल भेजा गया है। हादसे के तुरंत बाद सैन्य इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर मौजूद अन्य जवान स्तब्ध रह गए।

2019 में भी हुआ था ऐसा ही हादसा चीनी हथियारों की गुणवत्ता का ये कोई पहला मामला नहीं है। बांग्लादेश में ही साल 2019 में भी चीनी टैंक फटने की एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसमें एक जवान की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हुए थे। अब दोबारा हुई इस दुर्घटना ने चीनी रक्षा उपकरणों की सुरक्षा मानकों पर फिर से सवालिया निशान लगा दिए हैं।

जांच के घेरे में चीन का टाइप 59 टैंक बांग्लादेशी सेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि धमाका टैंक के गोले में खराबी के कारण हुआ या फिर टैंक के मैकेनिकल सिस्टम में कोई बड़ी तकनीकी खामी थी। गौरतलब है कि टाइप 59 टैंक वास्तव में सोवियत संघ के टी-54ए टैंक की चीनी नकल (Copy) है।

क्या चीनी हथियारों पर भरोसा घातक है? चीन निर्मित हथियारों का इस्तेमाल करने वाले पाकिस्तान, ईरान और वेनेजुएला जैसे देश पहले भी तकनीकी दिक्कतों का सामना कर चुके हैं। अब बांग्लादेश के इस हादसे ने रक्षा विशेषज्ञों के बीच यह बहस छेड़ दी है कि क्या युद्ध जैसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों में चीन के इन हथियारों पर भरोसा करना सुरक्षित है? फिलहाल, जांच पूरी होने तक बांग्लादेशी सेना के बख्तरबंद बेड़े में शामिल इन टैंकों की कार्यक्षमता पर संशय बना हुआ है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत इनोवेट्स : वैश्विक मंच पर भारतीय युवाओं की तकनीकी क्रांति, शिक्षा मंत्री ने जारी की खास किताब

Story 1

गोल्डन कार का पर्दाफाश: गियर बॉक्स में छिपा था 4 करोड़ का सोना, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

Story 1

अब बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं, घर बैठे मोबाइल से करें आवेदन

Story 1

हैवान ने बदल दिया अक्षय कुमार का नजरिया? 59वें जन्मदिन पर खोला अपना सबसे बड़ा राज

Story 1

घायल तेंदुए ने रेस्क्यू टीम पर किया जानलेवा हमला, खौफनाक वीडियो वायरल

Story 1

CAT में 99% अंक, स्पेशल फोर्सेज का जांबाज और अब लॉक्ड-इन सिंड्रोम से जंग: कर्नल अनुराग की अनकही कहानी

Story 1

दीदी बिस्तर भी ले आतीं : चलती ट्रेन में पूरा रसोईघर लेकर बैठी महिला, वीडियो देख भड़के लोग

Story 1

वंदे मातरम के पूर्ण गायन पर मचा सियासी घमासान, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस आमने-सामने

Story 1

# सत्य निकेतन हादसा: सरकारी ‘330’ एम्बुलेंस पर कैसे भारी पड़ गई निजी कंपनी की ‘9 मिनट’ वाली सेवा?

Story 1

वडनगर से वाराणसी तक गूंजेगी सेवा यात्रा , पीएम मोदी के 25 साल के सफर को खास बनाएगी भाजपा