बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म हैवान को लेकर एक ऐसी बात साझा की है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। 35 साल के लंबे करियर के बाद अक्षय का यह बदला हुआ नजरिया चर्चा का विषय बना हुआ है।
अक्षय ने शेयर किया जन्मदिन का गहरा विचार अक्षय कुमार ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर हैवान का एक प्रोमो साझा करते हुए लिखा, मेरे जन्मदिन पर एक छोटा सा विचार... जो बुरा दिखता है वह हमेशा बुरा नहीं होता और जो अच्छा दिखता है वह हमेशा अच्छा नहीं होता। शायद हैवान ने मुझे यही सिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का इतने वर्षों तक मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया।
फैंस को देखने को मिलेगा नया अवतार अपने पोस्ट में अक्षय ने वादा किया है कि इस शुक्रवार दर्शक उन्हें एक ऐसे रूप में देखेंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। फिल्म के प्रति एक्टर की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की भी जानकारी दी है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज मानी जा रही है।
हैवान की दिलचस्प कहानी यह फिल्म एक सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो नेत्रहीन है, लेकिन मार्शल आर्ट्स में निपुण है। उसे एक छोटी बच्ची की रक्षा एक साइकोपैथ किलर से करनी है। अक्षय कुमार इस फिल्म में एक खतरनाक विलेन की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं सैफ अली खान उस बच्ची के रक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।
दिखेगा अक्षय का डार्क साइड अक्षय कुमार के करियर ग्राफ की बात करें तो वेलकम टू द जंगल के बाद अब हैवान में उनका नेगेटिव किरदार निभाना एक बड़ा रिस्क और बदलाव माना जा रहा है। हैवान के अलावा एक्टर के पास गोलमाल 5 और हेरा फेरी 3 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
On my birthday, a small thought…
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 9, 2026
What looks evil may not always be evil.
And what looks good may not always be good.
Maybe that’s what HAIWAAN taught me.
Thank you for all the love you’ve given me over the years.
This Friday, I’m giving you a side of me you haven’t seen… pic.twitter.com/SyC1l4G9DG
सम्राट चौधरी का प्रशांत किशोर पर तंज, जन सुराज का तीखा पलटवार: अब हत्यारा और बेचारा की जंग
अमेरिका का ईरान पर बड़ा प्रहार: मिसाइल हमलों का बदला लेने के लिए तबाह किए 5 तेल टैंकर
अमेरिका-कनाडा ट्रेड वॉर: डेयरी उत्पादों पर बैन, व्यापारिक रिश्तों में आई बड़ी दरार
गौरव भाटिया का बड़ा प्रहार: CJP सदस्यों पर 2 करोड़ का मानहानि केस, दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई
जूनियर एशिया कप: भारत का तूफानी प्रदर्शन, चीनी ताइपे को 15-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश
आज का मौसम 9 सितंबर: 16 राज्यों में अलर्ट, मूसलाधार बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी फोटोशूट में बेटी दुआ ने लूटी महफिल, फैंस बोले- ये तो रणवीर की कार्बन कॉपी है
ईरान का अमेरिका को बड़ा झटका: जॉर्डन बेस पर मिसाइलें दागीं और रहस्यमयी अंडरवॉटर ड्रोन किया जब्त
वडनगर से वाराणसी तक गूंजेगी सेवा यात्रा , पीएम मोदी के 25 साल के सफर को खास बनाएगी भाजपा
बिग बॉस 20: पहले ही हफ्ते में मचा घमासान, 4 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट