बिहार की राजनीति में जुबानी जंग नए स्तर पर पहुंच गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच छिड़ा विवाद अब व्यक्तिगत हमलों में तब्दील हो गया है। हालिया बयानों ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
सम्राट चौधरी ने कहा, वो बेचारा है एक इंटरव्यू के दौरान जब सम्राट चौधरी से सवाल किया गया कि प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में सीधे उन्हें निशाना बनाया है, तो उन्होंने बेहद उदासीनता के साथ जवाब दिया। सम्राट ने कहा, मेरी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। वो बेचारा है, उसे करने दीजिए। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि हर कोई उनसे ही मोहब्बत कर रहा है और उनके खिलाफ कोर्ट जाने वालों को भी उन्होंने खुली छूट दे दी है।
जन सुराज का करारा प्रहार: हत्यारा होने से बेहतर है बेचारा होना सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद जन सुराज ने मोर्चा खोल दिया है। जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी को हत्यारा कह दिया। उन्होंने कहा, हत्यारा होने से बेचारा होना कहीं बेहतर है।
गंभीर आरोप और इस्तीफा की मांग कुमार सौरभ ने केवल शब्दों का वार नहीं किया, बल्कि गंभीर आरोप भी लगाए। प्रवक्ता ने दावा किया कि प्रशांत किशोर कभी सात हत्याओं के मुख्य अभियुक्त नहीं रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सम्राट चौधरी को अपने नाम, उम्र या डिग्री में फर्जीवाड़ा करने वालों पर टिप्पणी करने से पहले अपनी नैतिकता देखनी चाहिए। उन्होंने सीधे तौर पर सम्राट चौधरी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग तक कर दी है।
2029-30 के लिए जनता को दी चेतावनी जन सुराज ने यह भी स्पष्ट किया कि बांकीपुर विधानसभा चुनाव में मिली हार सम्राट चौधरी की व्यक्तिगत हार है। प्रवक्ता ने कहा कि यह पहला चुनाव था जो नीतीश कुमार के चेहरे के बजाय पूरी तरह सम्राट चौधरी के चाल, चरित्र और चेहरे पर लड़ा गया था, जिस पर जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि बाकी का हिसाब बिहार की जनता 2029 और 2030 के चुनावों में तय करेगी।
फिलहाल, इस तीखी नोकझोंक ने बिहार की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है। देखना यह होगा कि इस विवाद पर सम्राट चौधरी का अगला कदम या प्रतिक्रिया क्या होती है।
@PrashantKishor जी बेचारे तो हो सकते हैं @samrat4bjp जी..
— Kumar Saurabh Singh (@iKumarSaurabh) September 8, 2026
हत्यारा होने से बेचारा होना ठीक है प्रभु!
प्रशांत किशोर 7 हत्या के मुख्य अभियुक्त नहीं रहे हैं। प्रशांत जी नाम, उम्र या डिग्री में फर्जीवाड़ा नहीं किए हैं।
बांकीपुर के विधानसभा के चुनाव में हार आपकी व्यक्तिगत हार है… pic.twitter.com/Qa5wcTjTTF
एशियन गेम्स 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को नहीं मिलेगी 5-स्टार लग्जरी, जानें क्या है खास इंतजाम?
बरसों बाद दिखी गंधर्व की झलक: अमेरिका में येसुदास की सुरमयी वापसी ने फिर जीता सबका दिल
40 घंटे की मशक्कत, JCB फेल... उज्जैन के खड़े हनुमान के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन, अब स्कैनिंग से खुलेगा राज
राजस्थान निकाय चुनाव: वन स्टेट वन इलेक्शन की शुरुआत, कहीं बवाल तो कहीं वोटिंग का शोर
वंदे मातरम पर रार: दिल्ली में कांग्रेस को ऐतराज, तो श्रीनगर में अब्दुल्ला परिवार ने दिखाया सम्मान
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: दिल्ली तैयार, सुरक्षा के घेरे में राजधानी; ट्रैफिक पर अहम एडवाइजरी जारी
वडनगर से वाराणसी तक गूंजेगी सेवा यात्रा , पीएम मोदी के 25 साल के सफर को खास बनाएगी भाजपा
क्या रोहित और विराट खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? आशीष नेहरा ने भविष्य को लेकर खोला बड़ा राज
रेड सिग्नल पर हेलमेट की फोटो क्या खींची, भड़के बाइक सवार ने पुलिसकर्मी पर किया हमला
चप्पल से पीटने के बयान पर बवाल: कर्नाटक के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन का वीडियो वायरल, BJP विधायक को दी गाली