वैशाली: बिहार में निर्माण कार्य के दौरान पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एनएच-139डब्ल्यू पर निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक गिर गया। इस हादसे में सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मशीन के नीचे फंसे मजदूर हादसा उस वक्त हुआ जब लॉन्चर मशीन से निर्माण सामग्री ऊपर पहुंचाई जा रही थी। अचानक मशीन का हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से मशीन को काटकर एक मजदूर को बाहर निकाला गया।
अस्पताल में चल रहा इलाज सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि सभी सात घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। इनमें से तीन मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है।
सुरक्षा मानकों की होगी जांच एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गए सवालों के बाद पुलिस अब एनएच विभाग से पत्राचार कर रही है। यह जांचा जा रहा है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई।
तेजस्वी यादव का तीखा हमला इस हादसे ने बिहार की राजनीति में फिर उबाल ला दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स (ट्विटर) पर सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार के बोझ से गिरा पुल करार दिया। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि घटिया सामग्री, खराब गुणवत्ता और एनडीए नेताओं के कथित भ्रष्ट चरित्र के कारण बिहार में लगातार पुल गिर रहे हैं।
सरकार पर लीपापोती का आरोप तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि उम्मीद के मुताबिक सरकार अब अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लीपापोती में जुट जाएगी। हालांकि, प्रशासन फिलहाल इसे तकनीकी हादसा मानकर जांच की बात कह रहा है, लेकिन बार-बार हो रहे इस तरह के हादसों ने निर्माण कंपनियों की जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
*बिहार में फिर एक पुल गिरा!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 10, 2026
वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के बोझ से फिर एक ओर निर्माणाधीन पुल गिर जाने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के दबने और घायल होने की खबर है। कई मजदूरों की हालत गंभीर है।
घटिया निर्माण सामग्री, खराब गुणवत्ता, मानकों की अनदेखी जांच में अनियमितता और एनडीए नेताओं का… pic.twitter.com/kRclnO00Nx
तिलक वर्मा का चौंकाने वाला खुलासा: टी20 स्टार को इस फॉर्मेट से है सबसे ज्यादा प्यार
सरदार 2 ट्विटर रिव्यू: कार्ति का डबल रोल दमदार, पर ढीली कहानी ने बिगाड़ा खेल
BRICS मेजबानी पर चिदंबरम के सवाल से सियासी घमासान, BJP ने कहा- कांग्रेस को सता रहा FOMO
13 साल का सूखा खत्म: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी का नया किंग
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति को मिली रेप और जान से मारने की धमकी, छलका दर्द
कश्मीरी पंडितों को आतंकी संगठन ULC की खुली धमकी, ट्रांजिट कॉलोनियों को बताया इजरायली मॉडल
बंटवारा 1947 की विफलता के बाद सनी देओल का धमाका, क्या फिर लौटेंगे दबंग पुलिस ऑफिसर बनकर?
रोहित शर्मा का नॉन-कमिटल वार: क्या अजीत अगरकर को दिया सीधा जवाब?
वुमेंस एशिया कप: खिताब की ओर कदम बढ़ाएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगी आर-पार की जंग
राहुल गांधी से प्रेरणा पर बोले रोहित पवार, मुंबई एयरपोर्ट मस्जिद विवाद पर दिया बड़ा बयान