विजयी रथ पर सवार भारत वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम का दबदबा कायम है। ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया का लक्ष्य सेमीफाइनल जीतना है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है।
दमदार रहा है ग्रुप स्टेज का सफर टीम इंडिया ने ग्रुप मैचों में अपने प्रतिद्वंदियों को कहीं नहीं टिकने दिया। थाईलैंड को 94 रनों से और हांगकांग को 137 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को तो टीम इंडिया ने मात्र 55 रनों पर समेट कर 7 विकेट से जीत हासिल की। स्मृति मंधाना का शतक और शेफाली वर्मा का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत रहा है।
बदलाव की संभावना कम शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। बल्लेबाजी में मंधाना और शेफाली पारी की शुरुआत करेंगी। वहीं, प्रतीका रावल से इस नॉकआउट मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। मिडिल ऑर्डर की कमान कप्तान हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली और विकेटकीपर ऋचा घोष संभालेंगी। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा टीम का मुख्य स्तंभ बनी रहेंगी।
बांग्लादेश पर भारत का राज आंकड़ों पर नजर डालें तो बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी है। पिछले 8 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारत ने बांग्लादेश को लगातार धूल चटाई है। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए कुल 24 मुकाबलों में से 21 बार जीत भारत की झोली में गई है। यह रिकॉर्ड भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए काफी है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11 स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा।
𝐓𝐡𝐞 𝐫𝐚𝐜𝐞 𝐢𝐬 𝐝𝐨𝐰𝐧 𝐭𝐨 𝐟𝐨𝐮𝐫 𝐧𝐨𝐰 🏆#DPWorldWomensAsiaCup2026 #BANWvUAEW #ACC pic.twitter.com/Rk7AdIZO4Z
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 8, 2026
क्या भारत रत्न CNR राव को मिला था चुनाव आयोग का नोटिस? सच क्या है और कैसे शुरू हुआ विवाद?
ऑनलाइन मंगाया लेटेस्ट एंड्रॉइड फोन, पार्सल खोलते ही उड़े होश—अंदर निकला गाय का गोबर!
दिल्ली को मिला अपना इंजीनियरिंग कैडर : PWD के 3,214 पदों पर होगा सरकार का सीधा नियंत्रण
BCCI पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा वार: क्या अब बोर्ड को मानना होगा नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट ?
BCCI के कामकाज पर सुप्रीम कोर्ट की टेढ़ी नजर: क्या अब नेशनल स्पोर्ट्स एक्ट के दायरे में आएगा क्रिकेट बोर्ड?
इंग्लैंड की पिचों पर छिड़ा घमासान: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भारत पर लगाया पैसे की ताकत का आरोप
टीम इंडिया को बड़ा झटका: अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा, फिटनेस पर संशय बरकरार
मुजफ्फरपुर में पुलिस महकमे में हड़कंप: लापरवाही बरतने वाले पारू और औराई के थानाध्यक्ष निलंबित
चीनी टैंक का डेथ ट्रैप : बांग्लादेश में अभ्यास के दौरान गोला फटने से 2 सैनिकों की दर्दनाक मौत
IND vs AFG: हर्षित राणा सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट के रूप में इस घातक गेंदबाज की एंट्री पक्की!