भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब मैदान के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनका नया गेम शो फैमिली फुल हाउस 19 सितंबर, 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट और सोनी लिव पर शुरू होने जा रहा है। लेकिन शो के लॉन्च से ज्यादा चर्चा रोहित की एक टी-शर्ट की हो रही है।
शो के सेट से सामने आई एक झलक ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। रोहित शर्मा इस वीडियो में एक सफेद टी-शर्ट पहने हुए हैं, जिस पर बड़े अक्षरों में non-committal? लिखा है। फैंस का मानना है कि यह कोई महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर एक तीखा तंज है।
अक्टूबर 2025 में अजीत अगरकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने की संभावनाओं पर बात की थी। तब अगरकर ने दोनों खिलाड़ियों को नॉन-कमिटल (जिन्होंने कोई स्पष्ट वादा न किया हो) बताया था। अब फैंस का कहना है कि रोहित ने उसी शब्द को अपनी टी-शर्ट पर लिखकर अगरकर और चयन समिति को करारा जवाब दिया है।
रोहित शर्मा ने अपने नए गेम शो के सेट को भी क्रिकेट की यादों से सजाया है। उनके लिए एक विशेष लाउंज तैयार किया गया है, जो ब्लू कलर पैलेट थीम पर आधारित है। वहां उनकी जर्सी नंबर 45 फ्रेम की गई है और दीवारों पर हिटमैन के नाम का नक्काशीदार बोर्ड लगा है।
मैदान पर अपनी शांत कप्तानी के लिए मशहूर रोहित शर्मा अब एक होस्ट की भूमिका में दर्शकों को हंसाते और बांधते नजर आएंगे। वर्षों तक पिच पर मैच की बारीकियों को भांपने वाले रोहित के लिए यह एक नई चुनौती है, लेकिन उनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि वे अपनी हाजिरजवाबी और मजाकिया अंदाज से इस शो को भी सुपरहिट बना देंगे।
क्या यह वाकई अगरकर पर निशाना था या सिर्फ एक सहयोग? फिलहाल रोहित ने इस पर चुप्पी साधे रखी है, लेकिन उनकी टी-शर्ट ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।
Rohit Sharma cooked Ajit Agarkar BADLY. 💀
— Kohlistic🔥 (@Kohlistic18) September 10, 2026
Last October, when Ajit Agarkar was asked about Rohit Sharma and Virat Kohli playing in the 2027 World Cup, he described both as “non-committal.”
Fast-forward to now: Rohit is set to appear on Sony TV’s new show Family Full House,… pic.twitter.com/YQhkjvCZJB
फर्जी अधिकारी बनकर सचिवालय में चला रहे थे नौकरी का गोरखधंधा, जीजा-साला गिरफ्तार
हॉकी का हाहाकार : भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी धमाकेदार एंट्री
iPhone 18 लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार, यूजर्स के रिएक्शन देख आप भी हंस पड़ेंगे
लाल किला धमाका आतंकी साजिश, कांग्रेस पर भड़के संजय सरावगी
13 साल का सूखा खत्म: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी का नया चैंपियन
वैशाली में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, श्रमिकों की जान पर बनी; NHAI ने दिए जांच के आदेश
IND vs AFG: हर्षित राणा सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट के रूप में इस घातक गेंदबाज की एंट्री पक्की!
ट्रंप का चुनावी दांव: हर अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर बांटने का ऐलान, क्या जीत दिलवा पाएगा यह वादा?
बिहार का पुल-काल : वैशाली में गिरा निर्माणाधीन पुल, मलबे में दबे मजदूर; तेजस्वी ने बोला हमला
छछरौली में हाथियों का तांडव: फसलों की तबाही से किसान बेहाल, मुआवजे के नियमों पर उठे सवाल