चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन ने एक नई इबारत लिख दी है। ईशान किशन की कप्तानी में टीम ने साउथ जोन को पछाड़ते हुए 13 साल लंबे इंतजार को खत्म कर दिया।
मैच भले ही ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में मिली 372 रनों की विशाल बढ़त ने ईस्ट जोन को आधिकारिक विजेता घोषित करने के लिए काफी थी। इस खिताबी जीत के साथ ही टीम ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
ईस्ट जोन की जीत की नींव पहली पारी में ही पड़ गई थी। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 708 रनों का पहाड़ खड़ा किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान कप्तान ईशान किशन का रहा, जिन्होंने 270 रनों की मैराथन पारी खेली।
उनका साथ कुमार कुशाग्रा ने शतक (101 रन) जड़कर बखूबी निभाया। जवाब में साउथ जोन की टीम पहली पारी में महज 336 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी के आधार पर मिली 372 रनों की बढ़त ने ईस्ट जोन की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी।
बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद ईशान किशन के पास फॉलोऑन देने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने धैर्य और समझदारी दिखाई। उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और दूसरी पारी में 7 विकेट पर 388 रन बनाकर मैच को सुरक्षित ड्रॉ की ओर धकेल दिया।
दूसरी पारी में मोहम्मद कौनाइन कुरैशी ने नाबाद 116 रन बनाकर यह सुनिश्चित किया कि साउथ जोन के पास वापसी का कोई मौका न रहे।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद ईस्ट जोन को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई। ईशान किशन को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन (270 रन) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह पहली बार नहीं है जब ईशान ने किसी बड़े फाइनल में अपनी कप्तानी और बल्ले से जलवा दिखाया हो। इससे पहले 2025 में उनकी कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी, तब भी वे फाइनल के हीरो रहे थे। 13 साल बाद मिली इस सफलता ने साबित कर दिया है कि घरेलू क्रिकेट में ईशान का दबदबा बरकरार है।
𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙒𝙞𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙁𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜 🏆
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 10, 2026
Congratulations to the Ishan Kishan-led East Zone on winning their third #DuleepTrophy title 👏👏#EZvSZ | @ishankishan51 pic.twitter.com/u6D4UvOTEp
देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 65kmph की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं
सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग पर कुत्ते का जानलेवा हमला, दिल दहला देगा सीसीटीवी फुटेज
दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक जलवा, क्या टेस्ट टीम के लिए अभी और इंतजार?
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च: 3 लाख की कीमत और बेमिसाल फीचर्स!
दिल्ली को मिला अपना इंजीनियरिंग कैडर : PWD के 3,214 पदों पर होगा सरकार का सीधा नियंत्रण
iPhone Duo की कीमत देख उड़े होश! सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, लोग बोले- अब किडनी से काम नहीं चलेगा
ब्रिक्स समिट का काउंटडाउन शुरू: क्या दिल्ली आएंगे शी जिनपिंग? अभी भी बना है सस्पेंस
महिला जूनियर एशिया कप: पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय शेरनियां
रोहित शर्मा का नॉन-कमिटल वार: क्या अजीत अगरकर को दिया सीधा जवाब?
भारत बनाम बांग्लादेश: आज महामुकाबला, फाइनल की रेस में कौन मारेगा बाजी?