वाशिंगटन: अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) का एक नया आव्रजन (Immigration) विज्ञापन विवादों के घेरे में आ गया है। इस डिजिटल विज्ञापन में सिंह उपनाम का उपयोग किया गया है, जिसे भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने नस्लीय भेदभाव और प्रोफाइलिंग करार दिया है।
ट्रांसफॉर्मर्स थीम के जरिए प्रहार DHS ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक विज्ञापन पोस्ट किया है जो ट्रांसफॉर्मर्स फिल्म पर आधारित है। इसमें एक रोबोट, भूरे रंग (ब्राउन) के एक दाढ़ी वाले व्यक्ति से कहता है, मिस्टर सिंह, सड़क से हट जाओ, तुम्हें ड्राइविंग नहीं आती। यह विज्ञापन ट्रंप प्रशासन के उस अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत अवैध प्रवासियों को देश छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ट्रक ड्राइवरों को भी बनाया निशाना विभाग ने एआई (AI) निर्मित एक अन्य वीडियो भी जारी किया है। इसमें मेगाट्रॉन नामक किरदार उन ट्रक ड्राइवरों की रिहाई की मांग करता दिखाई देता है, जिनके नाम हरजिंदर सिंह, राजिंदर कुमार और जसवीर सिंह जैसे भारतीय मूल के नाम रखे गए हैं। इन लोगों को सड़क हादसों और अपराधों से जोड़कर दिखाया गया है, जिस पर समुदाय में गहरा रोष है।
नस्लीय प्रोफाइलिंग का आरोप सिंह उपनाम हिंदू और सिख समुदाय के करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। आलोचकों का कहना है कि विज्ञापन का संदेश अवैध प्रवासियों तक सीमित न रहकर भारतीय मूल के पूरे समुदाय को निशाना बना रहा है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने इसे नस्लीय और भारत विरोधी ट्रोलिंग बताया है। वहीं, सिख कोएलिशन ने कहा कि 9/11 हमले के 25 साल बाद भी सिखों को उनके हुलिए के आधार पर निशाना बनाया जाना बेहद दुखद है।
Self-Deport अभियान की हकीकत यह विज्ञापन DHS के Self-deport or find out अभियान का हिस्सा है। इस कार्यक्रम के जरिए सरकार अवैध प्रवासियों को स्वेच्छा से देश छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। जो लोग इसके लिए पंजीकरण कराते हैं, उन्हें यात्रा सहायता के साथ 2,600 अमेरिकी डॉलर का एग्जिट बोनस भी देने का प्रस्ताव है।
सरकारी खामोशी पर सवाल एक संघीय एजेंसी द्वारा विज्ञापन में किसी विशिष्ट उपनाम को निशाना बनाने पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल DHS की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर सिंह उपनाम वाले अमेरिकी नागरिक सरकार के इस रवैये के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं।
— Homeland Security (@DHSgov) September 9, 2026
विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज: भारत का जलवा, 15 पदकों के साथ किया धमाका
क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रंप का बड़ा दावा, पुतिन डील के लिए हैं तैयार
नए iPhone की कीमतों ने दिया 440 वोल्ट का करंट, यूजर्स बोले- किडनी के साथ अब लिवर भी बेचना पड़ेगा
47 की उम्र में इमरान ताहिर का बवाल , T20 क्रिकेट में रच दिया इतिहास
जूनियर एशिया कप: भारतीय बेटियों का मैदान पर कहर , पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
अमेरिका में इमीग्रेशन विज्ञापन पर बवाल: मिस्टर सिंह को निशाना बनाने पर ट्रंप प्रशासन घिर गया
जादवपुर यूनिवर्सिटी में आजादी के नारे लगे तो होगा नेताजी वाला इलाज : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
13 साल का सूखा खत्म: ईस्ट जोन ने ईशान किशन की कप्तानी में फहराया दलीप ट्रॉफी पर परचम
दिवाली पर राहत की उम्मीद: ट्रंप का बड़ा ऐलान, खुल सकता है तेल का रास्ता
गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला ऑन कैमरा मोबाइल, वार्डन पर गंभीर आरोप