युद्ध से मिलेगी मुक्ति? ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव ने दुनिया भर में तेल और गैस की कीमतों में आग लगा रखी है। आम आदमी से लेकर सरकारों तक, हर कोई इस महंगाई से त्रस्त है। लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने उम्मीद की किरण जगा दी है।
चुनाव के तुरंत बाद खत्म होगा युद्ध डलास के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि नवंबर के मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान के साथ चल रहा संघर्ष खत्म हो जाएगा। ट्रंप के अनुसार, ईरान अब आर्थिक और सैन्य दबाव को और अधिक झेलने की स्थिति में नहीं है और वह युद्ध समाप्त करने पर मजबूर होगा।
ईरान पर चुनाव में दखल का आरोप ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने की साजिश रचने का भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तेहरान चाहता है कि अमेरिका में कमज़ोर नेतृत्व आए, जो ईरान को परमाणु हथियार बनाने की खुली छूट दे दे। हालांकि, ट्रंप ने साफ किया है कि उनकी सरकार किसी भी हाल में ईरान को परमाणु ताकत बनने नहीं देगी।
होर्मुज में तनाव, आसमान छूते दाम ईरान ने रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियां काफी बढ़ा दी हैं। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा तेल टैंकरों और मालवाहक जहाजों को निशाना बनाने की खबरों ने वैश्विक बाजार में सनसनी मचा दी है।
आम जनता पर क्या होगा असर? इस तनाव का सबसे बुरा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। यदि ट्रंप का दावा सही साबित होता है, तो दिवाली के आसपास ईरान के साथ स्थिति सामान्य होने की संभावना है। होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित होने पर तेल की निर्बाध आपूर्ति शुरू हो सकेगी, जिससे वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतें नीचे गिर सकती हैं।
फिलहाल दुनिया की निगाहें नवंबर में होने वाले अमेरिकी चुनाव पर टिकी हैं, क्योंकि इसी के बाद इस युद्ध का भविष्य तय होगा।
#WATCH | US President Donald Trump says, I think the war will end immediately after the election... They are desperate to try and affect the election so that we could get a nice, weak group of people in there and leave them alone and let them have their nuclear weapon... … pic.twitter.com/tqNZ7dYmLf
— ANI (@ANI) September 9, 2026
80 के दशक की टाइम मशीन : AI के जादू ने राहुल गांधी से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक को बदला रेट्रो लुक में
समंदर में मातम: फिलीपींस में यात्री फेरी बनी आग का गोला, 5 की मौत, 87 लापता
नंदीग्राम उपचुनाव: ममता बनर्जी को बागी गुट की चुनौती, क्या फिर दांव लगाएंगी दीदी?
दुबई में विराट कोहली का जलवा: पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स के पैरों में दिखा One8
आसमानी आफत: 15 राज्यों में अलर्ट, आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का तांडव
नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी: सालों बाद गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर कही ये बड़ी बात
दलीप ट्रॉफी: इतिहास रचने की दहलीज पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, ईस्ट जोन खिताब से बस एक कदम दूर
ओडिशा के जंगलों में मिले 5 विदेशी मेहमान: भारत कैसे पहुंचे दुर्लभ ऑरंगुटान?
एजबेस्टन में पाकिस्तान की शर्मनाक बल्लेबाजी: इंग्लैंड ने पहले ही दिन कस लिया शिकंजा
जेएनपीटी-न्यू उंबरगांव फ्रेट कॉरिडोर शुरू: 10 हजार करोड़ के निवेश से माल ढुलाई को मिली सुपरफास्ट रफ्तार