चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने इतिहास रच दिया है। ईशान किशन की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया और तीसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया।
किशन का विशाल शतक और टीम का दबदबा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम ने पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान ईशान किशन ने सबसे अधिक प्रभावित किया, जिन्होंने 334 गेंदों में 30 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 270 रनों की मैराथन पारी खेली। उनका साथ कुमार कुशाग्र (101) ने बखूबी निभाया।
साउथ जोन की पारी लड़खड़ाई ईस्ट जोन के 708 रनों के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी महज 336 रनों पर सिमट गई। टीम के कप्तान तिलक वर्मा शतक से चूक गए और 99 रनों पर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज ईस्ट जोन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जिससे टीम को 372 रनों की बड़ी बढ़त मिली।
दूसरी पारी में भी जारी रहा जलवा बड़ी बढ़त मिलने के बाद ईस्ट जोन की दूसरी पारी में शिखर मोहन (52) और कप्तान किशन (80) ने टीम को संभाला। अंत में कुनैन कुरैशी के नाबाद 116 और अनुकूल रॉय के 64 रनों की बदौलत ईस्ट जोन ने मैच में अपना शिकंजा पूरी तरह कस लिया।
चैंपियन बनने का लंबा सफर ईस्ट जोन के लिए यह खिताबी जीत बेहद खास है। टीम ने इससे पहले 2011-12 और 2012-13 में लगातार दो बार ट्रॉफी जीती थी, लेकिन उसके बाद से वे इस खिताब के लिए तरस रहे थे। 13 साल बाद ईशान किशन की अगुवाई में टीम ने खिताबी हैट्रिक पूरी की है। दोनों पारियों में कुल 350 रन बनाने वाले कप्तान ईशान किशन इस जीत के असली नायक बनकर उभरे।
𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙒𝙞𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙁𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜 🏆
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 10, 2026
Congratulations to the Ishan Kishan-led East Zone on winning their third #DuleepTrophy title 👏👏#EZvSZ | @ishankishan51 pic.twitter.com/u6D4UvOTEp
BRICS 2026: दिल्ली तैयार, पीएम मोदी के वीडियो ने बढ़ाई हलचल; सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह
जूनियर एशिया कप: भारतीय बेटियों का मैदान पर कहर , पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
हेलीपैड का वीडियो दिखा अखिलेश ने खोली सरकार की पोल, बुलंदशहर में कार्यक्रम रद्द करने पर बरसे सपा अध्यक्ष
ऑनलाइन शॉपिंग का महाफ्रॉड: एंड्रॉयड डिवाइस का ऑर्डर दिया, घर पहुंचा गोबर से भरा डिब्बा
मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी अवैध मस्जिद पर एक्शन, MMRDA ने दिए ढहाने के निर्देश
BRIC से BRICS तक का सफर: कैसे चार देशों का आर्थिक विचार बना दुनिया का सबसे शक्तिशाली समूह?
दलीप ट्रॉफी का विचित्र नियम: बिना मैच जीते कैसे चैंपियन बनी ईशान किशन की टीम?
दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक जलवा, क्या टेस्ट टीम के लिए अभी और इंतजार?
ब्रिक्स समिट का काउंटडाउन शुरू: क्या दिल्ली आएंगे शी जिनपिंग? अभी भी बना है सस्पेंस
गांधी नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब मिलेगा : जादवपुर में देशविरोधी नारों पर सख्त हुए शुभेंदु अधिकारी