लखनऊ में गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बुलंदशहर में पार्टी का कार्यक्रम रद्द होने को लेकर प्रशासन और सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
हैलीपैड पर था पानी या साज़िश? अखिलेश यादव ने बताया कि बुलंदशहर में 11 सितंबर को समाजवादी पार्टी का एक कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रशासन ने पहले अनुमति देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में यह कहकर मना कर दिया कि पुलिस लाइन के हैलीपैड पर पानी भरा है, इसलिए वहां हेलीकॉप्टर नहीं उतर सकता।
अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें लगा शायद वहां काली नदी की बाढ़ आ गई है। लेकिन, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वीडियो दिखाया, जिसमें पुलिस लाइन का हैलीपैड पूरी तरह सूखा और साफ नजर आ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर झूठे बहाने बनाकर उनके कार्यक्रमों को रोक रही है।
निष्पक्ष जांच हो, प्रशासन गुमराह कर रहा है सपा अध्यक्ष ने चुनौती दी कि यदि प्रशासन का दावा सही है, तो विशेषज्ञों से इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार केवल बहाने ढूंढ रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर विपक्ष के लिए ही मौसम और हैलीपैड क्यों खराब हो जाते हैं? साथ ही कहा कि अगर वे सड़क मार्ग से जाने की कोशिश करेंगे, तो शायद खराब सड़कों का बहाना बना दिया जाएगा।
हर जिले के लिए तैयार होगा अलग घोषणापत्र अखिलेश ने आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर बात करते हुए घोषणा की कि सपा अब जिला-वार घोषणापत्र तैयार करेगी। इसमें हर जिले की स्थानीय समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए मुख्य घोषणापत्र तो होगा ही, लेकिन जिलों की अपनी अलग चुनौतियां होती हैं, जिन्हें हल करना जरूरी है।
बीजेपी सरकार पर चौतरफा हमले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कई अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा:
अखिलेश यादव ने अंत में यह संकल्प दोहराया कि वे इस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और महंगाई जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार हर दिन नए विवाद पैदा कर रही है।
*अभी बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के संगठन ने तय किया था कि एक कार्यक्रम हो, हमें कोई भी अनुमति नहीं दी गई।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 10, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/9Ayr8mDcMC
BRICS समिट: दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा का चक्रव्यूह; 15,000 पुलिसकर्मी तैनात और 500 CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर
आसमान में बड़ा खतरा: जेलेंस्की के विमान के बेहद करीब पहुंचा रहस्यमयी ड्रोन, बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति
मायावती का मास्टरस्ट्रोक : आकाश आनंद को बाहर कर भतीजे ईशान को राजनीति के केंद्र में उतारा
नोन कमिटल टीशर्ट: रोहित शर्मा का बीसीसीआई पर जुबानी हमला या महज इत्तेफाक?
ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी के न्योते पर दिल्ली आ रहे शी जिनपिंग, ड्रैगन के साथ बर्फ पिघलने का संकेत
हापुड़ हत्याकांड: सपा सांसद को रोके जाने पर अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा, कहा- चुनाव करीब आते ही हताशा बढ़ी
IND vs AFG: हर्षित राणा सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट के रूप में इस घातक गेंदबाज की एंट्री पक्की!
BRIC से BRICS तक का सफर: कैसे चार देशों का आर्थिक विचार बना दुनिया का सबसे शक्तिशाली समूह?
ऑनलाइन शॉपिंग का महाफ्रॉड: एंड्रॉयड डिवाइस का ऑर्डर दिया, घर पहुंचा गोबर से भरा डिब्बा
सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग पर कुत्ते का जानलेवा हमला, दिल दहला देगा सीसीटीवी फुटेज