अहमदाबाद में आयोजित विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी सटीकता और संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय पैरा तीरंदाजों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य पदकों के साथ कुल 15 पदक जीतकर टूर्नामेंट का समापन किया।
मेडल टैली में भारत 5 स्वर्ण जीतने वाले चेक गणराज्य के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन 13 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
यह टूर्नामेंट अक्टूबर में आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों से ठीक पहले आयोजित हुआ, जिसने भारतीय टीम के लिए एक बेहतरीन रिहर्सल का काम किया। इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि भारतीय पैरा तीरंदाज आने वाली बड़ी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
भारतीय अभियान की कमान पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने संभाली। उन्होंने विजय सुंडी के साथ मिलकर पैरा रिकर्व पुरुष युगल का स्वर्ण जीता। इसके अलावा, हरविंदर और भावना की जोड़ी ने पैरा रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल हासिल किया।
कंपाउंड वर्ग में श्याम सुंदर स्वामी और तोमन कुमार की जोड़ी ने पुरुष युगल स्पर्धा में भारत को सोना दिलाया। वहीं, विश्व चैंपियन और पेरिस पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता शीतल देवी ने व्यक्तिगत महिला कंपाउंड स्पर्धा में शानदार जीत दर्ज कर देश का गौरव बढ़ाया।
भारत के लिए रजत पदक भावना और पूजा (रिकर्व महिला युगल), तन्वी इंगले (दृष्टिबाधित वर्ग) और स्वाति चौधरी व आदिल मोहम्मद (मिश्रित टीम) ने जीते।
इसके साथ ही भारत ने 8 कांस्य पदक अपने नाम किए। तोमन कुमार, भावना, स्वाति चौधरी, आदिल मोहम्मद और युगल गर्ग जैसे खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और युगल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पोडियम पर जगह बनाई।
टूर्नामेंट के दौरान शीतल देवी का प्रदर्शन सबसे अधिक चर्चा में रहा। एक रोमांचक फाइनल में स्कोर 144-144 से बराबर होने के बाद, शूट-ऑफ में शीतल ने परफेक्ट 10 मारकर गोल्ड जीता। उनकी यह उपलब्धि न केवल पदक तालिका के लिए महत्वपूर्ण रही, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
WHAT A CHAMPION! 🇮🇳🏹🔥
— kml🦄🐇 (@Oye_kml) September 9, 2026
Sheetal Devi has done it again! 🥇
In a nerve-wracking final, she levelled the score at 144-144 and then delivered a PERFECT 10 in the shoot-off to win GOLD for India! 🇮🇳
Sheetal Devi — you are an inspiration to an entire nation! 🫡❤️🇮🇳
She was born… pic.twitter.com/TbYHmZTxdy
मासूम के जज्बे को सलाम: ट्रेन की पटरी पर मां को बचाने के लिए भिड़ गया 5 साल का बच्चा
महिला एशिया कप सेमीफाइनल: आज भारत बनाम बांग्लादेश, खिताबी जंग के लिए मिशन फाइनल पर हरमन की सेना
पौड़ी गढ़वाल: खिर्सू में तैयार हुआ आधुनिक स्टेडियम, निखरेगी पहाड़ी युवाओं की खेल प्रतिभा
ईपीएफ निकासी के बदले नियम: अब बीमारी और शिक्षा के लिए पीएफ से पैसा निकालना हुआ और भी आसान
जेडीयू में ‘बागी’ हुए अनंत सिंह: MLC चुनाव में क्या ‘दादा’ की बगावत बिगाड़ेगी पार्टी का खेल?
ट्रंप का बड़ा दावा: चुनावों के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा युद्ध , तेल की कीमतों को लेकर भी किया बड़ा वादा
ससुर की हत्या, पीछे बज रहा था जश्न-ए-डिस्को और बार में थिरक रही थी कातिल बहू
सिंधु जल समझौते के बाद पाकिस्तान में हाहाकार: पानी के टैंकर के लिए आपस में भिड़े पाक सैनिक, वीडियो वायरल
गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब और क्रेन गिरा: मलबे में दबे कई मजदूर, मचा हड़कंप
बिग बॉस 20: मैरी कॉम की टिप्पणी से मचा बवाल, आसिफ-काजी के बीच हाथापाई