ईपीएफओ (EPFO) ने अपने खाताधारकों के लिए बड़ी राहत देते हुए एडवांस निकासी के नियमों को सरल बना दिया है। अब आपातकालीन स्थिति या जरूरी जरूरतों के लिए पीएफ खाते से राशि निकालना पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक हो गया है।
कौन कर सकता है आवेदन? नए नियमों के मुताबिक, कर्मचारी ईपीएफ सदस्यता के 12 महीने पूरे होने के बाद एडवांस निकासी के लिए पात्र हो जाते हैं। अब आप अपने पीएफ खाते में जमा कुल राशि (कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान + ब्याज) का अधिकतम 75 फीसदी हिस्सा एडवांस के रूप में निकाल सकते हैं।
बीमारी के लिए निकासी पर कोई सीमा नहीं ईपीएफओ ने निकासी को विभिन्न श्रेणियों में बांटा है। सबसे बड़ी राहत बीमारी के मामले में दी गई है, जहां कर्मचारी स्वयं या अपने परिवार के इलाज के लिए कितनी भी बार एडवांस ले सकते हैं। इसके लिए निकासी की संख्या पर कोई बंधन नहीं है।
शिक्षा और विवाह के लिए नियम शिक्षा और शादी जैसे खर्चों के लिए निकासी की सीमाएं तय की गई हैं। कर्मचारी अपनी सेवा अवधि के दौरान शिक्षा के लिए अधिकतम 10 बार और विवाह के लिए अधिकतम 5 बार पीएफ से पैसा निकाल सकते हैं।
आवास के लिए भी मिलेगी मदद यदि आप घर खरीदने, फ्लैट लेने, होम लोन चुकाने या घर के नवीनीकरण (Renovation) की योजना बना रहे हैं, तो पीएफ से मदद ली जा सकती है। इस श्रेणी में पूरी सेवा अवधि के दौरान अधिकतम 5 बार निकासी की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, ईपीएफओ द्वारा अधिसूचित विशेष परिस्थितियों में एक वित्तीय वर्ष में 2 बार एडवांस निकाला जा सकता है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन इन नियमों का लाभ उठाने के लिए आवेदन ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल के जरिए किया जा सकता है। प्रक्रिया शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पीएफ खाते में बैंक विवरण, पैन और आधार की केवाईसी (KYC) पूरी तरह अपडेट है।
पात्रता पूरी होने पर आप घर बैठे पोर्टल के माध्यम से अपना दावा (Claim) फाइल कर सकते हैं।
ईपीएफ एडवांस के नए नियम—अब निकासी के प्रावधान और आसान!
— EPFO (@officialepfo) September 8, 2026
जानें शिक्षा, बीमारी और आवास जैसे जरूरी आवश्यकताओं के लिए ईपीएफ एडवांस के नए नियम और निकासी की सीमाएँ।#EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #EPFAdvance pic.twitter.com/yiiAQV8A8l
बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी: तीसरे टेस्ट में भी दहाई का आंकड़ा छूने में नाकाम, पाकिस्तान की शर्मनाक बल्लेबाजी
गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का ढांचा गिरा, मलबे में दबे कई मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
BSNL का धमाकेदार ऑफर: 12 सितंबर को खत्म हो रहा है 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी पाने का मौका
पीएम मोदी के 25 साल: भाजपा का सेवा संकल्प अभियान , जानें क्या है खास
हार्दिक पंड्या की धमाकेदार वापसी: ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ इंडिया-A टीम का ऐलान, रजत पाटीदार को भी मौका
अब सुरक्षित और किफायती PG में रहेंगे दिल्ली के छात्र, LG ने DDA को जमीन तलाशने के दिए निर्देश
क्या माछ-भात पर छिड़ी जंग बिगाड़ेगी बंगाल का सियासी मिजाज? जानिए पूरा विवाद
महिलाओं के चरित्र पर हमला: तृषा कृष्णन के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत
नीतीश कुमार रेड्डी की दमदार वापसी, अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट हुए स्टार ऑलराउंडर
उज्जैन: खड़े हनुमानजी के आगे फेल हुई आधुनिक तकनीक, अब IIT इंदौर सुलझाएगा रहस्य