बिग बॉस 20 के तीसरे दिन घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया है। शुरुआती दिनों की दोस्ती और तालमेल अब निजी हमलों और तीखी बहस में तब्दील हो चुकी है। घर के अंदर किचन से शुरू हुआ विवाद अब व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गया है।
मैरी कॉम ने रिति तिवारी को कहा मोटी विवाद का केंद्र उस समय मैरी कॉम और मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी बनीं। किचन में काम को लेकर शुरू हुई बहस तब और बिगड़ गई जब मैरी कॉम ने रिति पर टिप्पणी करते हुए उन्हें मोटी कह दिया।
मैरी ने कहा, जैसे ही खाने की खुशबू आई, मोटी रिति खाने आ गई। इस पर आसिफ ने एतराज जताते हुए इसे गलत बताया। मैरी यहीं नहीं रुकीं और रिति को काम करने की नसीहत दी। इसके अलावा, मैरी कॉम घर की अन्य लड़कियों के मेकअप को लेकर भी नकारात्मक टिप्पणी करती नजर आईं, जिससे घर में गुटबाजी बढ़ती दिख रही है।
आसिफ और काजी में हुई हाथापाई कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्थिति और भी भयावह हो गई। टास्क की संचालक माही विज की मौजूदगी में आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच तीखी झड़प हुई। बात गाली-गलौज से शुरू होकर फिजिकल लड़ाई तक पहुंच गई।
आसिफ ने गुस्से में आकर काजी को धक्का दे दिया, जिसके बाद काजी ने भी पलटवार करते हुए सख्त लहजे में उन्हें चेतावनी दी। मामला इतना बढ़ गया कि टास्क को बीच में ही रोकना पड़ा और घर के अन्य सदस्यों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। आम्रपाली दुबे भी इस दौरान काजी के खिलाफ खड़ी नजर आईं और उन्हें टास्क से बाहर करने की मांग की।
घर में बढ़ रही है तनाव की स्थिति कैप्टेंसी टास्क के दौरान मचे इस हंगामे ने घर की शांति भंग कर दी है। एक तरफ जहां आसिफ और काजी का झगड़ा चर्चा में है, वहीं मैरी कॉम का व्यवहार भी घरवालों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि बिग बॉस इस अनुशासनहीनता पर क्या कदम उठाते हैं। कल के एपिसोड में दर्शकों को कनिका मान और अर्शिफा के बीच भी गरमा-गरम मुकाबला देखने को मिलेगा।
Asif abused mother of Qazi too many times but he didn t abuse once. Also he went physical.
— Dipankar Joshi (@DipankarJo18390) September 9, 2026
Love the way Qazi showed him his place#QaziTouqeer #BiggBoss #BiggBoss20 pic.twitter.com/ZwzQFQjELN
पार्सल में निकला गोबर, कार से गायब हुए चारों पहिए: 9 सितंबर की 11 अजब-गजब खबरें
पाकिस्तान तो 0-3 से ही हारेगा : वसीम अकरम ने पीसीबी को आईना दिखाया, इमरान खान की सेहत पर जताई चिंता
टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी: अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा
दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग: IPL का जलवा कायम, टॉप-10 में कौन-सी लीग कहां खड़ी है?
दलीप ट्रॉफी: इतिहास रचने की दहलीज पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, ईस्ट जोन खिताब से बस एक कदम दूर
सहारनपुर मस्जिद विध्वंस: संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा, कहा- कानून का खुलेआम उल्लंघन
एशियन गेम्स 2026 से पहले नागोया में जलप्रलय, 400 खिलाड़ियों को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
वंदे मातरम विवाद: इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार, NC के रुख से कांग्रेस असहज
अंतरिक्ष में इंटरनेट नहीं, गूगल भी फेल: सुनीता विलियम्स ने बताईं स्पेस स्टेशन की अदृश्य चुनौतियां
GGSIPU इंडक्शन प्रोग्राम: करियर की दौड़ से बाहर निकलें, बदलाव का वाहक बनें छात्र - मंत्री आशीष सूद