अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, अनीस इब्राहिम पाकिस्तान से बांग्लादेश पहुंच चुका है और इस समय चटगांव में छिपा हुआ है।
हालांकि, इन दावों की अभी तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह जानकारी बांग्लादेश के वरिष्ठ पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है।
हथियारों की खेप और खुफिया मिशन दावे के मुताबिक, अनीस इब्राहिम का बांग्लादेश आने का मुख्य उद्देश्य हथियारों की एक बड़ी खेप पहुंचाना है। कहा जा रहा है कि इन हथियारों में चीन, पाकिस्तान और तुर्की में निर्मित अत्याधुनिक असला-बारूद शामिल है।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि यह खेप बांग्लादेश-म्यांमार सीमा के रास्ते रोहिंग्या सॉलिडैरिटी ऑर्गनाइजेशन (RSO), अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (ARSA) और अराकान आर्मी जैसे संगठनों तक पहुंचाई जानी है।
ISI का कनेक्शन? इस पूरे ऑपरेशन के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ होने का भी अंदेशा जताया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि चटगांव में सक्रिय ISI का एक सेल इस पूरी गतिविधि का समन्वय कर रहा है।
कौन है अनीस इब्राहिम? अनीस इब्राहिम कुख्यात आतंकी दाऊद इब्राहिम का छोटा भाई है। वह लंबे समय से डी-कंपनी के अवैध कारोबार और तस्करी के नेटवर्क को संभालने के लिए जाना जाता है। भारत में वह कई गंभीर आपराधिक मामलों और आतंकी गतिविधियों में वांछित आरोपी है।
भारत के लिए क्यों चिंता का विषय? अगर अनीस इब्राहिम की बांग्लादेश में मौजूदगी और हथियारों की खेप की बात सच साबित होती है, तो यह भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर खतरा हो सकता है। म्यांमार सीमा के पास अस्थिरता और सशस्त्र संगठनों की सक्रियता भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के लिए सीधे तौर पर एक बड़ी चुनौती बन सकती है।
अधिकारिक पुष्टि का इंतजार फिलहाल, बांग्लादेश की किसी भी सरकारी या सुरक्षा एजेंसी ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। सुरक्षा विशेषज्ञ इस मामले को गंभीरता से तो ले रहे हैं, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले खुफिया एजेंसियों की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
🚨 Dawood Ibrahim s brother Anees Ibrahim in Bangladesh?
— Salah Uddin Shoaib Choudhury (@salah_shoaib) September 9, 2026
Some unconfirmed sources on social media are claiming that Anees Ibrahim, the younger brother of notorious terrorist don Dawood Ibrahim, arrived in Bangladesh from Pakistan several days ago to deliver a huge consignment of… pic.twitter.com/fNLriai0HA
बिना रिश्वत मुंह नहीं खोलते थे बांका के CO साहब, 20 हजार घूस लेते चढ़े विजिलेंस के हत्थे
जूनियर एशिया कप: भारतीय बेटियों का मैदान पर कहर , पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
धोनी की विरासत से आगे निकला झारखंड: दलीप ट्रॉफी में छाए राज्य के 5 मैच विनर
ईपीएफ निकासी के बदले नियम: अब बीमारी और शिक्षा के लिए पीएफ से पैसा निकालना हुआ और भी आसान
बाढ़ का दंश झेल रहे बच्चों के लिए राहत शिविर बना स्मार्ट क्लास , मनोरंजन के साथ पढ़ाई भी जारी
जादवपुर यूनिवर्सिटी में आजादी के नारे लगे तो होगा नेताजी वाला इलाज : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
ब्रिक्स समिट के लिए दुल्हन की तरह सज रही दिल्ली: 12-13 सितंबर को दुनिया देखेगी भारत का वैभव
iOS 27 का धमाका: iPhone SE 2 से लेकर 17e तक, चेक करें आपके फोन में मिलेगा अपडेट या नहीं?
iPhone 18 लॉन्च: मीम्स की मची धूम, लोग बोले- अब किडनी नहीं, पूरा इंसान बेचना पड़ेगा!
अक्षय कुमार-सैफ की हैवान का जलवा, फर्स्ट रिव्यू में फिल्म को बताया गया मास एंटरटेनर