बांका: बांका जिले के चांदन अंचल के सीओ (CO) रविकांत कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे हुई इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
क्या था पूरा मामला? लोझारी निवासी सियाराम झा ने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि कोर्ट के आदेश के बाद जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के नाम पर सीओ रविकांत कुमार दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। पीड़ित ने बताया कि इसके लिए पहली किस्त के तौर पर 20 हजार रुपये की मांग पूरी करने का दबाव बनाया गया था।
बिना चढ़ावे के नहीं हिलती थी फाइल स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि सीओ साहब बिना रिश्वत लिए किसी से कोई बात तक नहीं करते थे। जब तक टेबल पर मोटी रकम नहीं पहुंचती, तब तक उनका मुंह नहीं खुलता था। निवासियों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई पर खुशी जाहिर की है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी जीत बताया है।
योजनाबद्ध तरीके से बिछाया जाल शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पहले मामले की पुष्टि की। बुधवार को जैसे ही पीड़ित सियाराम कुमार 20 हजार रुपये लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे और सीओ को रकम थमाई, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी पांच सदस्यीय विजिलेंस टीम ने उन्हें दबोच लिया। डीएसपी अरुण कुमार अकेला के नेतृत्व में यह सफल छापेमारी की गई।
आवास पर भी छापेमारी, पटना ले गई टीम गिरफ्तारी के बाद टीम ने सीओ के आधिकारिक आवास पर भी छापेमारी की। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल, निगरानी विभाग की टीम सीओ रविकांत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पटना ले गई है। अब आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
*बांका के चांदन अंचल के सीओ रविकांत कुमार बीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार #bihar pic.twitter.com/n7dBpv7z08
— NBT Bihar (@NBTBihar) September 9, 2026
चप्पल से मारो उसे! : कर्नाटक के मंत्री का बीजेपी विधायक पर विवादित बयान, वीडियो वायरल
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट का फाइनल रिजल्ट घोषित: 5329 उम्मीदवार सफल, यहाँ देखें अपना नाम
बांग्लादेश सैन्य अभ्यास में बड़ा हादसा: चीनी टैंक में विस्फोट से दो जवानों की मौत
चांद से आगे की दुनिया: सुनीता विलियम्स ने बताया कैसे मशीन और इंसान मिलकर रचेंगे अंतरिक्ष का नया भविष्य
क्या माछ-भात पर छिड़ी जंग बिगाड़ेगी बंगाल का सियासी मिजाज? जानिए पूरा विवाद
9 मिनट बनाम 15 मिनट: सत्य निकेतन हादसे ने कैसे खोली दिल्ली के सरकारी एम्बुलेंस सिस्टम की पोल?
बिहार में शराब तस्करी का नया चेहरा : क्या लड़कियां सिर्फ मोहरा हैं या मास्टरमाइंड?
गौरव भाटिया का बड़ा प्रहार: CJP सदस्यों पर 2 करोड़ का मानहानि केस, दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई
GGSIPU इंडक्शन प्रोग्राम: करियर की दौड़ से बाहर निकलें, बदलाव का वाहक बनें छात्र - मंत्री आशीष सूद
दीदी बिस्तर भी ले आतीं : चलती ट्रेन में पूरा रसोईघर लेकर बैठी महिला, वीडियो देख भड़के लोग