सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक ने एक बार फिर एक युवा की जिंदगी को दांव पर लगा दिया है। उत्तर प्रदेश के झांसी में रील बनाने के चक्कर में 32 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार मनौरिया ने मौत को करीब से देखा। 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाना उसे भारी पड़ गया और पानी की जगह सीधे चट्टानों पर गिरने से उसके दोनों पैर टूट गए।
दोस्तों के सामने स्टंट का खौफनाक अंत घटना झांसी के पहूज बांध की है। रक्सा थाना क्षेत्र के परवाई गांव का रहने वाला पुष्पेंद्र रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। जोश-जोश में उसने रील बनाने का फैसला किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह सुरक्षा रेलिंग को लांघकर छलांग लगाने की तैयारी करता है। उसके दोस्त मोबाइल से यह सब रिकॉर्ड कर रहे थे, लेकिन खेल-खेल में किया गया यह स्टंट कुछ ही पलों में दर्दनाक हादसे में बदल गया।
पानी का अंदाजा पड़ा गलत, चट्टानों से हुई टक्कर पुष्पेंद्र को लगा था कि वह गहरे पानी में सुरक्षित कूद जाएगा, लेकिन जगह के चयन में हुई एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हुई। नीचे पानी की गहराई बहुत कम थी और वह सीधे कठोर चट्टानी सतह पर जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। दर्द से बेहाल युवक किसी तरह पानी से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता रहा और वहां मौजूद लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
एक पैर में रॉड, दूसरे का भी होगा ऑपरेशन घायल पुष्पेंद्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसके एक पैर की चोट इतनी गंभीर है कि ऑपरेशन के दौरान उसमें दो रॉड डाली गई हैं। दूसरे पैर का ऑपरेशन भी जल्द किया जाना है। अस्पताल के बिस्तर पर लेटे पुष्पेंद्र ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उसे गहराई का बिल्कुल अंदाजा नहीं था।
क्या जान से कीमती है व्यूज? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह घटनाक्रम एक कड़वी सच्चाई बयां करता है। पुष्पेंद्र ने भविष्य में कभी ऐसे खतरनाक स्टंट न करने की कसम खाई है, लेकिन यह सवाल खड़ा होता है कि क्या चंद सेकंड की रील के लिए शरीर को उम्र भर के जख्म देना सही है? यह हादसा उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो ऑनलाइन लोकप्रियता के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।
🚨 YOUTH BREAKS BOTH LEGS WHILE FILMING REEL
— contentkikamii (@contentkikamii) September 7, 2026
A 32-year-old man reportedly jumped from around 30 feet into Pahuj Dam in Jhansi, Uttar Pradesh while attempting to film a video reel on Sunday evening.
Instead of landing in deeper water, he fell onto a shallow, rocky surface,… pic.twitter.com/B4BNYHjLtX
मुगलों के दौर में महिलाएं नहीं पहनती थीं ब्लाउज-ब्रा, पहनावे पर दिया मिर्जा और ऋचा चड्ढा के बयान से छिड़ा विवाद
रील का खौफनाक स्टंट: 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाना पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान
भारत का गलत नक्शा दिखा फंसी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, T20 सीरीज से पहले भारी बवाल
270 रनों का धमाका और ईशान किशन का बदलाव : टीम इंडिया से बाहर होने के बाद ऐसे बदली पूरी सोच
सत्य निकेतन हादसा: केजरीवाल सरकार पर बरसे दिलीप घोष, पूछा- जब सरकार आपकी थी, तब जांच क्यों नहीं कराई?
मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो... बिग बॉस 20 के पहले ही दिन चाय पर मचा घमासान
विज्ञापन में माँ दुर्गा के 11 हाथ: भारी विवाद के बाद मुख्यमंत्री ने मांगी माफी
जब संजय दत्त ने मराठी बोलने की फरमाइश पर सुनाया यरवडा जेल का किस्सा, महफिल में लग गए ठहाके
36 हजार फीट पर मंडराया खतरा: हवा में बंद हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का इंजन, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग
मैरिटल रेप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र का रुख साफ होने के बाद ही तय होगी सुनवाई की तारीख