कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद अब फ्रेंचाइजी के सामने सबसे बड़ा सवाल अगले कप्तान का है। इस रेस में अब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का नाम सबसे मजबूती से उभर कर सामने आ रहा है।
यूपी टी-20 लीग में साबित की अपनी धाक रिंकू सिंह की कप्तानी पर उठ रहे सवालों का जवाब उन्होंने यूपी टी-20 लीग 2026 में दे दिया है। रिंकू की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में लखनऊ फाल्कंस को 94 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत ने न केवल उनकी बल्लेबाजी, बल्कि उनकी रणनीतिक समझ और कप्तानी कौशल पर भी मुहर लगा दी है।
केकेआर के लिए क्यों हैं परफेक्ट चॉइस ? कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी परंपरा के अनुसार ऐसे खिलाड़ियों को तरजीह देती है जो लंबे समय से टीम का हिस्सा रहे हैं। रिंकू सिंह 2018 से केकेआर का अभिन्न अंग हैं। फ्रेंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख खान भी रिंकू के खेल और अनुशासन के मुरीद हैं। फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता भी उन्हें नेतृत्व की दौड़ में सबसे आगे खड़ा करती है।
बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग तक का दम पिछले तीन सीजनों में रिंकू सिंह ने दबाव वाली परिस्थितियों में मैच फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई है। आईपीएल 2026 में जब टीम मुश्किल में थी, तब रिंकू की पारियों ने ही केकेआर की साख बचाई थी। उनकी फुर्तीली फील्डिंग और टीम के प्रति समर्पण उन्हें एक आदर्श लीडर के रूप में पेश करता है।
अगला कदम: हार्दिक की एंट्री या रिंकू का नेतृत्व? हालांकि, चर्चाएं यह भी हैं कि क्या केकेआर हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल करेगी? लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो रिंकू सिंह का कप्तान बनना लगभग तय माना जा रहा है। केकेआर प्रबंधन के पास अब रिंकू के रूप में एक ऐसा विकल्प है, जिस पर वे लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान की यह फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 के लिए क्या बड़ा फैसला लेती है।
*RINKU SINGH - UPT20 WINNING CAPTAIN 👑
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 6, 2026
- Meerut Mavericks has won the UPT20 league 2026, Divyansh Joshi is the star with a spectacular hundred. pic.twitter.com/YTFQrJ8KoJ
सत्य निकेतन हादसा: मौत की नींव पर खड़ा था ब्वॉयज पीजी , मालिक आनंद बंसल की तलाश में छापेमारी
इतिहास रच गए सात्विक-चिराग: चीन में बजा भारत का डंका, पहली बार जीता चाइना मास्टर्स खिताब
झारखंड में जल्द बदलेगी शहरों की सूरत, स्मार्ट सुविधाओं से लैस होंगी नई सैटेलाइट टाउनशिप
पुतिन से 3 घंटे की मंत्रणा, फिर कीव पहुंचे ट्रंप के दूत: क्या थमेगा रूस-यूक्रेन युद्ध?
रिक्शा चलाकर पाला था जिसे, एक चप्पल बचाने की जिद ने छीन ली उस मासूम की जान
खेड़ों वतन पंजाब दीयां-2026 : पंजाब का महाकुंभ शुरू, 10 लाख खिलाड़ी दिखाएंगे दम
बेबुनियाद और गलत : ISRO ने निजीकरण की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है सच?
हार बर्दाश्त नहीं, तो गिरी हरकत पर उतरे पाकिस्तानी: भारतीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ को कहा लड़का
सत्य निकेतन हादसा: MCD दफ्तर में घुसे ABVP कार्यकर्ता, पुलिस के साथ हुई तीखी झड़प
अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट एरिया में मुझे मिले 92% वोट , नितिन गडकरी का चौंकाने वाला खुलासा