दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना के बाद आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सिविक सेंटर स्थित MCD मुख्यालय पर धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।
MCD मुख्यालय में हंगामा करीब 150-200 की संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता सिविक सेंटर के गेट नंबर-5 से जबरदस्ती अंदर घुस गए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बिल्डिंग के बाहर बैठकर नारेबाजी की और निगम के कामकाज पर सवाल उठाए। इस दौरान सुरक्षाबलों और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई।
24 घंटे में दें जवाब एबीवीपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि छात्रों के रहने वाले रिहायशी इलाकों और पीजी (PG) का समय पर निरीक्षण क्यों नहीं किया गया? संगठन ने मांग की है कि एमसीडी कमिश्नर 24 घंटे के भीतर जवाब दें, अन्यथा वे कार्यालय में घुसकर इस्तीफा मांगेंगे।
पुलिस ने 15 प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में स्थिति को अनियंत्रित होते देख दिल्ली पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने धक्का-मुक्की करने वाले 15 छात्रों को हिरासत में लेकर कमला नगर पुलिस थाना भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इन सभी के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल सिविक सेंटर के बाहर स्थिति नियंत्रण में है।
इमारत मालिक पर FIR दर्ज सत्य निकेतन हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। पुलिस ने मामले में कथित मालिक हरिराम और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों पर बीएनएस की धाराओं (105/290/125a) के तहत केस दर्ज किया गया है।
छात्रों के लिए खुले DU कॉलेज के दरवाजे हादसे के बाद सत्य निकेतन इलाके के कई पीजी को एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया गया है, जिससे वहां रह रहे छात्र बेघर हो गए हैं। छात्रों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कई कॉलेजों ने आगे आकर इन छात्रों के लिए अस्थाई आवास की व्यवस्था की है।
Delhi Police: Around 150–200 ABVP students gathered at Civic Centre to protest against today’s incident at Satya Niketan. The protesters entered the Civic Centre through Gate No. 5 and sat outside the main building, raising slogans and protesting against the functioning of the… https://t.co/uG6t8286s3 pic.twitter.com/vE973Vi7UU
— ANI (@ANI) September 6, 2026
जॉर्डन हरमन-जानसन का तूफान: जिम्बाब्वे को कुचलकर साउथ अफ्रीका बना ट्राई-सीरीज का चैंपियन
दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: दो इमारतें ढहीं, मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका
गोविंदा के रहस्यमयी बयान से मची खलबली: क्या पत्नी सुनीता से बढ़ गई है दूरी?
दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत: 1 की मौत, मलबे के नीचे दबे कई लोग
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, मोहम्मद सिराज की जमकर धुनाई
दलीप ट्रॉफी फाइनल: पहले दिन ईस्ट जोन का जलवा, ईशान किशन ने जड़ा धमाकेदार शतक
हार बर्दाश्त नहीं, तो गिरी हरकत पर उतरे पाकिस्तानी: भारतीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ को कहा लड़का
शादी के लिए लड़की देखने आए लड़के वाले, कमरे का दरवाजा खुलते ही उड़ गए सबके होश!
बाढ़ के बीच मौत से जंग: वैशाली डीएम की तत्परता ने बचाई तीन लोगों की जान
क्या वास्तव में निजीकरण हो रहा है? ISRO ने तोड़ी चुप्पी, बताई हकीकत