महिला T20 एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने पड़ोसी मुल्क को करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद पाकिस्तानी फैंस का जो चेहरा सामने आया, उसने खेल की गरिमा को तार-तार कर दिया।
मैदान पर क्यों बौखलाए पाकिस्तानी फैंस? भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ घातक गेंदबाजी की और उन्हें टी20 इतिहास के उनके सबसे न्यूनतम स्कोर पर ढेर कर दिया। अपनी टीम की शर्मनाक हार और विकेटों की झड़ी गिरते देख स्टेडियम में मौजूद कुछ पाकिस्तानी प्रशंसक अपना आपा खो बैठे।
क्रांति गौड़ को बनाया निशाना बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहीं भारतीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ को पाकिस्तानी फैंस ने टारगेट किया। उन्होंने अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा, लड़का खेल रहा है... लड़का, ओए लड़के इधर आ! वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि किस तरह वे खिलाड़ी के जेंडर पर सवाल उठाकर उन्हें अपमानित करने की कोशिश कर रहे थे।
हार को न पचा पाने का नतीजा इतने पर ही पाकिस्तानी फैंस नहीं रुके। उन्होंने अपनी हार का ठीकरा भारत पर फोड़ते हुए, जीत को धोखा करार दिया। नाच ना जाने आंगन टेढ़ा वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए, जब वे खेल में भारत को टक्कर नहीं दे पाए, तो उन्होंने ओछी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सहारा लिया।
क्रांति गौड़ का गरिमापूर्ण जवाब विपक्षी फैंस की इन भद्दी टिप्पणियों के बावजूद क्रांति गौड़ ने अपना संयम नहीं खोया। उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने के बजाय अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखा। यह एक पेशेवर खिलाड़ी की पहचान है कि वह शोर-शराबे में नहीं, बल्कि जीत के आंकड़ों में अपना जवाब तलाशती है।
सोशल मीडिया पर अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस पाकिस्तानी दर्शकों की इस मानसिकता की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर आलोचकों का मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया है।
“𝗟𝗮𝗱𝗸𝗮 𝗸𝗵𝗲𝗹 𝗿𝗮𝗵𝗮 𝗵𝗮𝗶… 𝗹𝗮𝗱𝗸𝗮. 𝗢𝘆𝗲 𝗹𝗮𝗱𝗸𝗲, 𝗶𝗱𝗵𝗮𝗿 𝗮𝗮!” — Pakistani fans 😭
— Mukku (@Cric_Mukku) September 6, 2026
Pakistani fans kept trolling Kranti Gaud by calling her “BOY” during the India Women vs Pakistan Women match.
Meanwhile, their own team got bowled out for just 55 runs.… pic.twitter.com/QxyRGdmzJc
देश के 8 हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव: नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
OTT पर दस्तक देने को तैयार विस्मया मोहनलाल की पहली फिल्म थुडक्कम , जानिए कब और कहाँ देखें
सागर शराबकांड: मौत का तांडव देख भड़की कांग्रेस, सरकार से मांगी न्यायिक जांच और मुआवजा
हमें बचाओ... बाहर निकालो : मलबे में दफन हुई छात्रों की उम्मीदें, दिल्ली में इमारत ढहने से कोहराम
डायमंड लीग में इतिहास: 89.04 मीटर के थ्रो के साथ चैंपियन बने रुमेश पथिरगे
पाकिस्तान को धूल चटाकर हरमनप्रीत का हुंकार, बोलीं- जीत की आदत ने हमारा स्टैंडर्ड ऊंचा रखा है
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी से थर्राया साउथ जोन, तिलक वर्मा के साथ हुई मजेदार नोकझोंक
IND vs PAK: शर्मनाक हार के बाद भी फातिमा सना की अकड़ , शेफाली वर्मा को बाहर दिखाने पर मचा बवाल
दिल्ली में सनसनी: मयूर विहार में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई बर्बरता
दिलीप ट्रॉफी फाइनल का क्रेज: खचाखच भरे चेपॉक स्टेडियम में उमड़ा क्रिकेट प्रेम का सैलाब