मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल की डेब्यू फिल्म थुडक्कम अब बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
क्या है थुडक्कम की कहानी? यह फिल्म मीनू नाम की एक मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी की कहानी है। एक नेक काम के बाद वह अनजाने में एक खतरनाक स्टॉकर के निशाने पर आ जाती है। मीनू अपने दिव्यांग पिता के साथ रहती है।
कहानी में मोड़ तब आता है जब स्टॉकर उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने लगता है। मीनू को न केवल अपनी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग और व्यक्तिगत उलझनों से जूझना पड़ता है, बल्कि स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता का भी सामना करना पड़ता है। जब मीनू अचानक गायब हो जाती है, तो उसके परिवार और पुलिस के लिए एक रोमांचक संघर्ष शुरू होता है।
कब और कहाँ देखें? फिल्म के फैंस के लिए खुशखबरी है। थुडक्कम 18 सितंबर, 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होने जा रही है। इसकी आधिकारिक घोषणा प्लेटफॉर्म के सोशल मीडिया हैंडल पर की गई है।
कौन-कौन है फिल्म में शामिल? विस्मया मोहनलाल के साथ इस फिल्म से प्रोड्यूसर एंटनी पेरुम्बावूर के बेटे आशीष जो एंटनी भी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में बॉबी कुरियन, साई कुमार, मनोज के. जयन, केबी गणेश कुमार और मिया जॉर्ज जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
खास बात यह है कि इस फिल्म में खुद मोहनलाल एक कैमियो रोल में दिखाई दिए हैं। जूड एंथनी जोसेफ द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर फिल्म को आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले तैयार किया गया है। फिल्म का संगीत जेक्स बिजॉय ने दिया है।
Vismaya Mohanlal’s Thudakkam will be streaming on JioHotstar from September 18.@jude_anthany @mohanlal @antonypbvr @aashirvadcine #Thudakkam #ThudakkamOnJioHotstar #SocialThriller #JioHotstar pic.twitter.com/QvYjmDiHyo
— JioHotstar Malayalam (@JioHotstarMal) September 5, 2026
सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: झामुमो ने खोया अपना संकटमोचक , हेमंत सोरेन बोले- बड़े भाई का साया उठा
दलीप ट्रॉफी 2026: खिताबी जंग के बीच जानें विजेता को मिलेगी कितनी भारी-भरकम इनामी राशि?
खेडां वतन पंजाब दियां-2026: 10 लाख खिलाड़ियों के साथ महाकुंभ का आगाज, विजेताओं को 12.50 करोड़ के इनाम
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन: राज्य में दो दिन का राजकीय शोक, तिरंगा रहेगा आधा झुका
PM मोदी का Gen-Z अंदाज: SRCC के मंच पर OG शब्दों से छात्रों के बीच छाए प्रधानमंत्री
सागर में जहरीली शराब का तांडव: 14 से ज्यादा मौतें, मचा हड़कंप
झारखण्ड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: दिल का दौरा पड़ने से गिरिडीह में थमीं सांसें
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, मोहम्मद सिराज की जमकर धुनाई
भारी फीस से लेकर EVM की निष्पक्षता तक: अभिषेक मनु सिंघवी ने बेबाकी से दिए हर सवाल के जवाब
दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरमाया माहौल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भड़के तिलक वर्मा, बीच-बचाव करने उतरे अंपायर