चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की अगुवाई वाली साउथ जोन की टीमें खिताबी जीत के लिए आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में टॉस जीतकर ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
मैदान पर सितारों का जमावड़ा इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में दोनों टीमों के बड़े खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। ईस्ट जोन की ओर से 15 साल के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं, जो अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर टीम को मजबूती दे रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपनी लय में नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ईस्ट जोन का स्कोर 246/4 रन है।
विजेता और उपविजेता पर होगी पैसों की बारिश क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल है कि ट्रॉफी उठाने वाली टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी। बीसीसीआई अपने घरेलू टूर्नामेंट्स में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मोटी रकम देता है। दलीप ट्रॉफी 2026 की विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी। वहीं, फाइनल में हारने वाली उपविजेता टीम को भी 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा।
इतिहास और आंकड़ों की जंग दलीप ट्रॉफी के इतिहास में साउथ जोन का दबदबा रहा है। साउथ जोन ने अब तक कुल 14 बार (2 बार संयुक्त विजेता सहित) यह ट्रॉफी अपने नाम की है और वे 25 बार फाइनल में पहुंचे हैं। दूसरी ओर, ईस्ट जोन ने अब तक 2 बार (2011-12 और 2012-13) खिताब जीता है और 7 बार फाइनल का सफर तय किया है।
दोनों टीमों का स्क्वॉड इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं:
अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई की इस पिच पर कौन सी टीम अपनी रणनीति में बाजी मारती है और एक करोड़ के इनाम पर कब्जा जमाती है।
Hello from Chennai 👋
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
It s the big one – the final of the #DuleepTrophy
🚨 Toss Update 🚨
East Zone captain Ishan Kishan has won the toss and elected to bat against South Zone
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/0DjbEj5TnX
नेपाल में फिर कुदरत का कहर: भूस्खलन से रुकी चौलानी नदी, निचले इलाकों में अचानक बाढ़ का साया
हेमंत सोरेन के संकटमोचक सुदिव्य सोनू का निधन: राजनीतिक गलियारों में पसरा सन्नाटा
मेरे पिता के गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो... , पीएम मोदी के लिए क्यों भावुक हुईं स्मृति ईरानी?
शादी के लिए लड़की देखने आए लड़के वाले, कमरे का दरवाजा खुलते ही उड़ गए सबके होश!
धूत ट्रांसमिशन का कमाल: मात्र एक महीने में निवेशकों का पैसा 85% बढ़ा, शेयर बना मल्टीबैगर
महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया पर घमासान: VHP ने जारी की गाइडलाइंस, मुस्लिमों की एंट्री पर रोक?
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई छात्र दबे होने की आशंका
विमेंस एशिया कप: भारत के सामने पस्त हुआ पाकिस्तान, 55 रन पर ही सिमटी पूरी टीम
ईरान में दोहरी तबाही: फ्यूल टैंकर में विस्फोट से 11 की मौत, अमेरिका ने भी दागे गोले
दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरमाया माहौल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भड़के तिलक वर्मा, बीच-बचाव करने उतरे अंपायर