दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम महज 18.1 ओवर में 55 रन पर ही ढेर हो गई।
बल्लेबाजी में पाकिस्तान का सरेंडर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह गलत साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आईं। आलम यह था कि टीम की केवल दो खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू सकीं, जबकि चार खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल पाईं।
भारतीय गेंदबाजों का दबदबा छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को शुरुआत में झटके जरूर लगे, उन्होंने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, टीम इंडिया ने संयम बनाए रखा और 8.4 ओवर में ही सहजता से जीत दर्ज कर ली। भारत इस जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है।
फातिमा सना का दर्द: तीन विकेट का कोई मोल नहीं अपनी गेंदबाजी के दम पर फातिमा सना ने भारत के तीनों विकेट झटके, लेकिन टीम की करारी हार के बाद उन्हें इस व्यक्तिगत उपलब्धि से कोई खुशी नहीं हुई। मैच के बाद उन्होंने कहा, मैंने तीन विकेट लिए, लेकिन हम मैच हार गए, इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें जीत की जरूरत थी।
अगला मैच निर्णायक पाकिस्तान फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। हालांकि, सेमीफाइनल की दौड़ अभी खत्म नहीं हुई है। अब पाकिस्तान को 7 सितंबर को हांगकांग, चीन के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलना है। कप्तान सना का कहना है कि उनकी टीम उस मैच को जीतकर नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करेगी।
- 1/27.
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) September 5, 2026
- 2/28.
- 3/29.
- 4/32.
- 5/35.
- 6/35.
- 7/45.
- 8/48.
- 9/54.
- 10/55.
PAKISTAN WOMEN S BOWLED OUT FOR 55 IN THE ASIA CUP vs INDIA.#INDvPAKpic.twitter.com/pkjfcMbGr4
दही हांडी उत्सव में मचा कोहराम: 376 गोविंदा घायल, मुंबई में दो मौतों से पसरा मातम
सहारनपुर: अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद जमीन से निकला प्राचीन कुआं, मची खलबली
ओमान की खाड़ी में जल समाधि: अमेरिकी हमले में डूबा ईरानी तेल टैंकर
देश के 8 हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव: नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली में सनसनी: मयूर विहार में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई बर्बरता
मलबे के नीचे 11 दिन जिंदगी की जंग: जिसे परिवार ने मान लिया था मृत, वह वापस लौटीं!
पुतिन के लाल ड्रॉइंग रूम में 3 घंटे की सीक्रेट मीटिंग: क्या यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोई बड़ी डील तय हो गई?
मध्य प्रदेश में जहरीली शराब का तांडव: 11 लोगों की मौत, अगले 48 घंटे बेहद नाजुक
सागर शराबकांड: जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, CM बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
ग्वालियर में धू-धू कर जली भोपाल जा रही बस, जान बचाने के लिए कूदते रहे यात्री