वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने पुष्टि की है कि ओमान की खाड़ी में एक बड़ी सैन्य कार्रवाई के दौरान ईरान के तेल टैंकर एम/टी काइलो को डुबो दिया गया है।
सेंटकॉम ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अमेरिकी सैनिकों की सटीक और पेशेवर कार्रवाई के परिणामस्वरूप यह जहाज अब समुद्र की तलहटी में ईरानी नौसेना के मलबे का हिस्सा बन चुका है।
दोनों देशों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज पर उसका नियंत्रण है और वह तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे घटनाक्रम को पूर्ण युद्ध मानने से इनकार किया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इसे केवल सैन्य टकराव (Military Conflict) करार दिया। ट्रंप ने कहा, बहुत से लोग इसे युद्ध कहते हैं, लेकिन हमारे लिए यह कोई बड़ी घटना नहीं है।
इस कार्रवाई से पहले मंगलवार रात को भी ईरान पर एक बड़ा हमला किया गया था, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी सेना किसी भी समय ईरान पर और अधिक हमले करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अमेरिकी सेना ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने होर्मुज के आसपास ईरान द्वारा तैनात किए गए सभी नए सैन्य उपकरणों को नष्ट कर दिया है।
एडमिरल ब्रैड कूपर ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा, यदि आप हमारे दो जहाजों को निशाना बनाएंगे, तो हम आपके तीन जहाजों को नष्ट कर देंगे। हम अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने और ईरान के तेल बेड़े को खत्म करने में संकोच नहीं करेंगे।
Thanks to the precision and professionalism of American service members, the M/T Kylo sank in the Gulf of Oman today and joined Iran’s navy at the bottom of the sea. pic.twitter.com/OwSDMl8SSQ
— U.S. Central Command (@CENTCOM) September 6, 2026
निशु आजाद और उनके पिता पर भी घिरे कानूनी संकट: हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप
ईरान का अमेरिका को सीधा सैन्य चैलेंज: युद्धपोतों पर दागीं मिसाइलें, दी भीषण हमले की चेतावनी
यूपी में मिशन 2027 का आगाज: विनोद तावड़े ने भरी हुंकार, कहा- तीसरी बार बनेगी NDA सरकार
ओमान की खाड़ी में जल समाधि: अमेरिकी हमले में डूबा ईरानी तेल टैंकर
पहाड़ों का सीना चीरेंगे 3 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: महाराष्ट्र में शुरू होने जा रहा इंफ्रास्ट्रक्चर का महा-बदलाव
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
शिक्षा और रोजगार मांगने पर बिहार के युवाओं को मिली AK-47 की गोली: राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला
शादी के लिए लड़की देखने आए लड़के वाले, कमरे का दरवाजा खुलते ही उड़ गए सबके होश!
महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया पर घमासान: VHP ने जारी की गाइडलाइंस, मुस्लिमों की एंट्री पर रोक?
मां दुर्गा और सरस्वती पर अमर्यादित टिप्पणी: नीशू आजाद के पुराने पोस्ट ने मचाया बवाल, अकाउंट डिलीट कर गायब हुईं सोशल मीडिया क्रिएटर?