लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पूरी तरह एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ रणनीतिक बैठक कर जीत का मंत्र फूंक दिया है।
सीएम योगी और डिप्टी सीएम से हुई अहम चर्चा राजधानी लखनऊ में रविवार को विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान बीजेपी के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल भी मौजूद रहे। बैठक में सरकार और संगठन के बीच तालमेल और आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। तावड़े ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से भी अलग-अलग मुलाकात कर फीडबैक लिया।
यूपी की रफ्तार बरकरार, तीसरी बार एनडीए सरकार मुलाकात के बाद विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए जीत का दावा किया। उन्होंने नारा दिया, यूपी की रफ्तार रहेगी बरकरार, तीसरी बार बनेगी एनडीए सरकार। तावड़े का यह आत्मविश्वास पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा है, जो अगले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी का संकल्प ले रहे हैं।
प्रभारी बनने के बाद पहला लखनऊ दौरा हाल ही में उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रभारी बनाए जाने के बाद यह तावड़े का पहला लखनऊ दौरा है। उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। उन्होंने जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। तावड़े का मुख्य उद्देश्य संगठन की जमीनी हकीकत को समझना और बूथ स्तर की तैयारियों को और मजबूत करना है।
कमजोर सीटों पर बीजेपी की नजर (4Cs फॉर्मूला) सूत्रों के अनुसार, विनोद तावड़े अब 4Cs के फॉर्मूले पर काम करेंगे। इसमें कोऑर्डिनेशन (समन्वय), कैडर (कार्यकर्ता), कास्ट (जातिगत समीकरण) और कैंडिडेटचर (उम्मीदवारी) शामिल हैं। पार्टी का खास फोकस उन करीब 100 विधानसभा सीटों पर है, जहां 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। तावड़े की रणनीति इन कमजोर कड़ियों को सुधारकर जीत की राह आसान करने की है।
*आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर @BJP4India के मा. राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी श्री @TawdeVinod जी व मा. राष्ट्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह-प्रभारी श्री @IJAGDISHPATEL जी से शिष्टाचार भेंट हुई। pic.twitter.com/xXlY53SKRS
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2026
बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का चमत्कार: ₹10 लाख से शुरू होकर ₹100 करोड़ के पार, अब उत्तराखंड में हुई टैक्स-फ्री
इंडोनेशिया में क्राकाटोआ का रौद्र रूप: 50,000 फीट ऊंची राख से थमा हवाई यातायात, हजारों यात्री बेहाल
पटना यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस पर धमाका: परिसर में फेंका गया देसी बम, जांच में जुटी पुलिस
नीशु आजाद के घर पर मंडराया खतरा: पत्थरबाजी और धमकी के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा
McDonald s India के X अकाउंट पर क्यों मची खलबली? इंटर्न की सैलरी और बॉस पर लगे गंभीर आरोप
दिल्ली के सत्य निकेतन में ताश के पत्तों की तरह ढही 5 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों छात्र
शर्मनाक हार के बाद वहाब रियाज का अजीब दावा, कहा- हमारी टीम ही बेस्ट है
अनोखी प्रतिभा: छोटी बच्ची की लचीली जीभ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखें वायरल वीडियो
बस स्टैंड पर लिव-इन पार्टनर की हत्या: क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची पुलिस ने आरोपी को सरेआम पीटा
दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, लेंगे डीके जोशी की जगह