इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में खलबली मचा दी है। ज्वालामुखी से निकला लावा तेजी से आसपास के जंगलों को अपनी चपेट में ले रहा है, जिससे भारी वन संपदा जलकर राख हो रही है।
आसमान में राख का विशाल गुबार रविवार तड़के 3:53 बजे ज्वालामुखी में तेज विस्फोट हुआ, जो करीब 30 सेकंड तक जारी रहा। इससे निकले राख के दो विशाल गुबारों ने आसमान को ढंक लिया है। एक गुबार करीब 20,000 फीट की ऊंचाई तक गया, जबकि दूसरा गुबार 50,000 फीट (लगभग 15 किलोमीटर) की ऊंचाई तक पहुंच गया। यह राख जकार्ता, बैंटन और पश्चिमी जावा के कई हिस्सों में फैल गई है।
एयरपोर्ट पर मचा हाहाकार ज्वालामुखी की राख और जीरो विजिबिलिटी के कारण जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। सुबह से ही 209 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं, जिससे लगभग 23,000 यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। सिंगापुर, हांगकांग, सिडनी, एम्स्टर्डम और दोहा जैसी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ कई घरेलू उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। रनवे पर विमानों की लंबी कतार लग गई है और यात्रियों में भारी अफरा-तफरी का माहौल है।
सरकार की सख्त चेतावनी और एहतियात फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन बेहद सतर्क है। 2018 में इसी ज्वालामुखी के कारण आई सुनामी में 430 लोगों की मौत हुई थी, जिसे देखते हुए अधिकारी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ज्वालामुखी के 3 किलोमीटर के दायरे में जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
आम जनता के लिए एडवाइजरी प्रशासन ने प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है:
फिलहाल, इंडोनेशियाई आपदा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और राख के फैलाव की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा कारणों से लोगों को शांत रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
Indonesia’s Anak Krakatau is currently erupting. Indonesia’s Geological Agency reported continuing eruptions on September 5, 2026, including glowing lava fountain activity.
— Thoughts of Zoe ✝️💜🛐 (@bheavs17) September 6, 2026
Malaysia is also currently monitoring haze and weather conditions in Sabah, but the official Malaysian… pic.twitter.com/U9Cb4zbRNH
दही हांडी का कुरुक्षेत्र : सत्ता के लिए महायुति का शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष हुआ आउट
नेपाल बाढ़: 11 दिन तक मौत से जंग, सुरंग से जिंदा निकला चीनी नागरिक; मलबे के बीच ऐसे बची जान
जर्मन पुलिस का अनोखा अंदाज: तलाशी के बाद खुद बैग पैक कर लौटाई मुस्कान
ओमान की खाड़ी में जल समाधि: अमेरिकी हमले में डूबा ईरानी तेल टैंकर
पीएम मोदी का मेट्रो सफर : छात्रों से हुई दिल की बात, पूछे प्रेरणादायक सवाल
शर्मनाक हार के बाद वहाब रियाज का अजीब दावा, कहा- हमारी टीम ही बेस्ट है
अनोखी प्रतिभा: छोटी बच्ची की लचीली जीभ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखें वायरल वीडियो
सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: झामुमो ने खोया अपना संकटमोचक , हेमंत सोरेन बोले- बड़े भाई का साया उठा
टीम इंडिया से मात के बाद पाकिस्तान पर मंडराया संकट, क्या सेमीफाइनल में बनेगी बात?
राष्ट्र निर्माण के सारथियों का सम्मान: शिक्षक दिवस पर भव्य आयोजन करेगा श्रीवंश फाउंडेशन