दक्षिण-पश्चिम दिल्ली का सत्य निकेतन इलाका रविवार दोपहर उस समय दहल उठा, जब हॉस्टल डेज नाम की पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग अचानक ढह गई। इमारत के गिरते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते यह इलाका मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।
घटनास्थल के सामने दुकान चलाने वाले एक चश्मदीद ने बताया कि दोपहर के समय अचानक किसी जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जो किसी भूकंप के झटके जैसी महसूस हुई। जब वे दुकान से बाहर निकले, तो सामने का मंजर खौफनाक था। पांच मंजिला इमारत गायब हो चुकी थी और चारों तरफ धूल और धुएं का गुबार छाया हुआ था। मलबे के नीचे से छात्रों के बचाओ-बचाओ चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हादसे के पीछे मकान मालिक की भारी लापरवाही है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट और भूतल पर नई दुकानें बनाने के लिए पिलरों के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। खुदाई और पिलर कटाई के कारण नींव कमजोर हो गई और पूरी इमारत अपना वजन नहीं झेल सकी और ढह गई। इस लापरवाही ने 25 से 30 छात्रों और वहां काम कर रहे मजदूरों की जान खतरे में डाल दी है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य में क्रेन, कटर मशीनें और एंबुलेंस लगाई गई हैं। शुरुआती घंटों में ही मलबे से 4 से 5 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को सील कर दिया है और भारी मशीनों की मदद से कंक्रीट के स्लैब काटकर मलबे में दबे अन्य लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और प्रशासन हर मुमकिन कोशिश कर रहा है कि जल्द से जल्द सभी को सुरक्षित निकाला जा सके।
#WATCH | Delhi: On the building collapse near Satya Niketan in South-West Delhi, an eyewitness says, I have a shop nearby. We were sitting inside it when we suddenly heard a sound—like the rumble of an earthquake. We rushed out immediately; there was a lot of smoke and dust… pic.twitter.com/hGwQuo5IZK
— ANI (@ANI) September 6, 2026
झारखंड में जल्द बदलेगी शहरों की सूरत, स्मार्ट सुविधाओं से लैस होंगी नई सैटेलाइट टाउनशिप
एसी कोच में शराब की महफिल : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 75 लीटर विदेशी शराब के साथ युवती गिरफ्तार
सागर में जहरीली शराब का तांडव: 14 से ज्यादा मौतें, मचा हड़कंप
नक्सलवाद का अंत, 2029 तक ड्रग-फ्री होगा भारत; अमित शाह ने खोला सुरक्षा का ब्लूप्रिंट
McDonald s India के X अकाउंट पर क्यों मची खलबली? इंटर्न की सैलरी और बॉस पर लगे गंभीर आरोप
KCL फाइनल: संजू सैमसन का अपमान कर विवादों में घिरे श्रीसंत, हाथ मिलाने से किया इनकार!
पहाड़ों का सीना चीरेंगे 3 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: महाराष्ट्र में शुरू होने जा रहा इंफ्रास्ट्रक्चर का महा-बदलाव
मिर्जापुर थिएटर बना अखाड़ा: गुड्डू और मुन्ना भैया के फैंस के बीच खूनी जंग, बेल्ट से हुई पिटाई
गोविंदा के रहस्यमयी बयान से मची खलबली: क्या पत्नी सुनीता से बढ़ गई है दूरी?
मोहम्मद शमी का शतक : प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 100 मैच, दलीप ट्रॉफी फाइनल में मिली विशेष उपलब्धि