ग्वालियर: शनिवार रात मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ग्वालियर से भोपाल जा रही एक वीडियो कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे यात्री हादसा ग्वालियर के चेतकपुरी इलाके में विवेकानंद तिराहे के पास हुआ। जैसे ही बस से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, बस में सवार करीब 25 यात्रियों की जान हलक में आ गई। जान बचाने की जद्दोजहद में यात्री बीच रास्ते में ही बस से कूदने लगे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यात्रियों का सारा सामान बस के साथ जलकर राख हो गया।
स्टाफ पर लापरवाही का गंभीर आरोप घटना के बाद गुस्साए यात्रियों ने बस चालक और क्लीनर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। यात्रियों का दावा है कि बस में सफर शुरू होने से पहले ही तकनीकी खराबी थी, जिसे नजरअंदाज कर बस को रवाना किया गया।
यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि जैसे ही बस में धुआं दिखा, चालक और क्लीनर ने यात्रियों को सतर्क करने के बजाय खुद पहले बस से छलांग लगा दी। चालक के भागने से बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों को खुद ही अपनी सुरक्षा का रास्ता चुनना पड़ा।
फायर ब्रिगेड की मशक्कत के बाद बुझी आग घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे मध्य प्रदेश में चलती बस में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी बैतूल में पोलिंग सामग्री ले जा रही एक बस में अचानक आग लग गई थी, जिससे मतदान दल के बीच हड़कंप मच गया था। ऐसे हादसों ने परिवहन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
*MP: Video coach bus catches fire en-route to Bhopal from Gwalior; passengers escape by jumping off
— News Arena India (@NewsArenaIndia) September 6, 2026
No casualties were reported, though passengers luggage was destroyed.
Passengers alleged that the bus had developed a technical fault before departure and the staff had carried… pic.twitter.com/nW05JOX76U
सहारनपुर कलेक्ट्रेट: मस्जिद के मलबे से निकला 20 फीट गहरा प्राचीन कुआं, ASI करेगी जांच
दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरमाई बात: वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर भिड़ंत, वीडियो वायरल
PM मोदी का Gen-Z अंदाज: SRCC के मंच पर OG शब्दों से छात्रों के बीच छाए प्रधानमंत्री
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन: राज्य में दो दिन का राजकीय शोक, तिरंगा रहेगा आधा झुका
निशु आजाद और उनके पिता पर भी घिरे कानूनी संकट: हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप
निशु आजाद के घर पर पथराव: स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा की गुहार
दिल्ली का सत्य निकेतन दहला: हॉस्टल की इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
आप हमेशा याद आएंगे भैया... : सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मर्माहत हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, मोहम्मद सिराज की जमकर धुनाई
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें: ब्रिक्स समिट की रिहर्सल के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी