महाराष्ट्र में जन्माष्टमी का उत्साह उस समय मातम में बदल गया, जब दही हांडी फोड़ने के दौरान राज्य भर में बड़े हादसे हुए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में इस साल 376 गोविंदा घायल हुए हैं।
हादसों में जान गंवाने वाले दो लोग उत्सव के दौरान केवल घायलों की संख्या ही नहीं, बल्कि जान जाने की दुखद खबरें भी सामने आईं। मुंबई में एक नाबालिग बच्चे और पुणे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। इन घटनाओं ने उत्सव की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घायलों का ब्योरा और इलाज की स्थिति बीएमसी की रविवार सुबह 8 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, 376 में से 53 गोविंदाओं को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इनमें से 286 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 37 घायलों का इलाज अभी भी विभिन्न सरकारी और बीएमसी अस्पतालों में जारी है।
मध्य मुंबई बना हादसों का केंद्र बीएमसी के आंकड़ों में सबसे अधिक हादसे मध्य मुंबई में दर्ज किए गए। मध्य मुंबई के अस्पतालों में 183 घायल पहुंचे, जिनमें से 29 को तुरंत भर्ती करना पड़ा। इसके बाद पश्चिमी उपनगरों से 126 और पूर्वी उपनगरों से 62 घायलों के मामले सामने आए।
अस्पतालों पर दबाव और प्रमुख केंद्र घायलों की अधिक संख्या के कारण प्रमुख अस्पतालों में भारी भीड़ देखी गई। सबसे ज्यादा 76 मामले केईएम (KEM) अस्पताल में दर्ज किए गए। इसके अलावा एचबीटी ट्रॉमा अस्पताल में 34, राजावाड़ी में 33, नायर अस्पताल में 32 और वी. देसाई अस्पताल में 33 घायलों को उपचार के लिए लाया गया।
सुरक्षा पर उठे सवाल दही हांडी के दौरान हर साल सैकड़ों गोविंदाओं के घायल होने और मौतों की घटनाएं यह बताने के लिए काफी हैं कि उच्च स्तर की सुरक्षा और सावधानी के दावों के बावजूद जमीनी हकीकत चिंताजनक है। ऊंचाई पर पिरामिड बनाना इन युवाओं के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है।
*STORY | Dahi Handi celebration: One dead, 376 Govindas injured in Mumbai
— Press Trust of India (@PTI_News) September 6, 2026
A minor boy died while 376 Govindas were injured during Dahi Handi celebrations in Mumbai, civic officials said on Sunday.
READ: https://t.co/0PuZrJHLbI
(Image Source: PTI) pic.twitter.com/Mxad9Uv6Sx
अभी जिंदगी SRCC मोड पर है : PM मोदी ने छात्रों को दिए सफलता के गुरुमंत्र, विपक्ष पर कसा तंज
मेट्रो में आम यात्री बने पीएम मोदी, SRCC के शताब्दी समारोह में की शिरकत
ओमान की खाड़ी में जल समाधि: अमेरिकी हमले में डूबा ईरानी तेल टैंकर
नेपाल बाढ़: 11 दिन तक मौत से जंग, सुरंग से जिंदा निकला चीनी नागरिक; मलबे के बीच ऐसे बची जान
हमें बचाओ... : दिल्ली में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबे 30 छात्रों की चीखें
जर्मन पुलिस का अनोखा अंदाज: तलाशी के बाद खुद बैग पैक कर लौटाई मुस्कान
दिल्ली के सत्य निकेतन में ताश के पत्तों की तरह ढही 5 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों छात्र
एसी कोच में शराब की महफिल : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 75 लीटर विदेशी शराब के साथ युवती गिरफ्तार
जन्माष्टमी भोग विवाद: गैस जलाए बिना खाना बनाने पर ट्रोल हुईं कंगना, आलोचकों को दिया करारा जवाब
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड से चूकना: दलीप ट्रॉफी फाइनल में दिखी 15 वर्षीय स्टार की चमक