चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में उस समय तनाव देखने को मिला, जब साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और ईस्ट जोन के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी बहस हो गई।
क्या हुआ था मैदान पर? यह घटना मैच के 11वें ओवर में घटी। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ओपनिंग साझेदारी को तोड़ने के लिए लगातार वैभव सूर्यवंशी को स्लेज कर रहे थे। तिलक ने वैभव के पास जाकर कुछ टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने उपकप्तान शब्द का इस्तेमाल किया।
बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख मैदानी अंपायरों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों खिलाड़ियों को अलग-अलग करना पड़ा।
युवा वैभव ने दिखाया दम मात्र 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दबाव के बावजूद शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वैभव ने 33 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। हालांकि, 15वें ओवर में मिलिंद ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा।
सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट प्रशंसक 15 साल के युवा खिलाड़ी को स्लेज करने के लिए तिलक वर्मा की आलोचना कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर तिलक का यह व्यवहार खेल भावना के विपरीत था।
ईस्ट जोन की स्थिति दिन के खेल के दूसरे सेशन तक ईस्ट जोन ने 54 ओवर में 4 विकेट पर 246 रन बना लिए थे। शिखर मोहन 85 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चाय के समय तक कप्तान ईशान किशन 34 और कुमार कुशाग्र 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। फिलहाल, मैच में साउथ जोन की गेंदबाजी और ईस्ट जोन की सधी हुई बल्लेबाजी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।
Heated argument between Vaibhav Sooryavanshi and Tilak Varma in Duleep Trophy Final at Chepauk. pic.twitter.com/QZytJYKauv
— M A N U. (@IMManu_98) September 6, 2026
बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का चमत्कार: ₹10 लाख से शुरू होकर ₹100 करोड़ के पार, अब उत्तराखंड में हुई टैक्स-फ्री
मां दुर्गा और सरस्वती पर अमर्यादित टिप्पणी: नीशू आजाद के पुराने पोस्ट ने मचाया बवाल, अकाउंट डिलीट कर गायब हुईं सोशल मीडिया क्रिएटर?
दिल्ली का सत्य निकेतन दहला: हॉस्टल की इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
बलौदाबाजार SP गौरव राय का जलवा: बने देश के टॉप-10 पुलिस कप्तान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
राम मंदिर के नए CEO: जीतेंद्र मिश्र 8 सितंबर को संभालेंगे कमान, SOP को मिली अंतिम मंजूरी
दलीप ट्रॉफी फाइनल: मोहम्मद सिराज की गेंदों पर वैभव सूर्यवंशी का कहर, दिग्गजों के सामने दिखाई चमक
55 रन पर ढेर हुई टीम, फिर भी बेस्ट का दावा: वहाब रियाज के बयान पर उड़ा मजाक
काशी का क्योटो मॉडल पर अखिलेश का तंज: पानी पर तैर रही दो पहिया नाव, बुलडोजर से देख लें हकीकत
दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: पांच मंजिला बॉयज पीजी भरभराकर गिरी, मलबे में कई छात्र दबे