वाराणसी में भारी बारिश के बाद उपजे जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियों ने सियासी पारा गरमा दिया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप रविवार को अखिलेश यादव ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल का है, जिसमें वह वाराणसी की कैंट विधानसभा क्षेत्र में अपनी स्कूटी को पानी के बीच से ले जाते हुए दिख रही हैं। वीडियो में तंज कसा गया है- मुस्कुराइए, आप काशी में हैं।
स्मार्ट सिटी के दावों पर उठे सवाल अखिलेश ने वीडियो साझा करते हुए सरकार से कड़े सवाल किए। उन्होंने पूछा कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आवंटित हजारों करोड़ के बजट पर आखिर किसने पानी फेर दिया? उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा, काशी के क्योटो में चमत्कार हो गया, पानी पर दो पहिया नाव (स्कूटी) चल रही है।
गंगा-वरुणा से लेकर नाले तक नाकाम सपा प्रमुख ने सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि न तो गंगा साफ हुई, न वरुणा और न ही काशी के नाले। उन्होंने व्यंग्य किया कि नल को छोड़कर हर तरफ सिर्फ जल ही जल है। जनता अब यह पूछ रही है कि आखिर इस बदहाली का जिम्मेदार कौन है—दिल्ली या लखनऊ?
बुलडोजर के सकारात्मक इस्तेमाल का सुझाव तंज कसते हुए अखिलेश ने प्रशासन और सरकार को सलाह दी, अगर दूरबीन और ड्रोन काम नहीं कर रहे हैं, तो रडार से ही स्थिति देख लें। और अगर तब भी न दिखाई दे, तो यूपी सरकार अपने बुलडोजर पर चढ़कर देख ले। कम से कम कभी तो बुलडोजर का सकारात्मक इस्तेमाल हो जाएगा।
पीएम मोदी भी ले चुके हैं संज्ञान वाराणसी में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद वाराणसी के डीएम और महापौर से फोन पर हाल जाना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो प्रशासन के उन दावों की पोल खोल रहे हैं, जिनमें काशी को क्योटो बनाने की बात कही गई थी।
*काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 6, 2026
पानी पर चल गयी दो पहिया नाव
जनता पूछ रही है कि पचासों हज़ार के बजट से काशी को स्मार्ट सिटी बनाने का जो दावा था उस पर किसने ये पानी फेर दिया?
कहीं दिल्लीवालों का काम लखनऊवालों ने तो चौपट नहीं कर दिया। न गंगा साफ़ हुई, न वरुणा और न ही काशी के नाले… pic.twitter.com/HbSgI76eil
नेपाल में कुदरत का कहर: थेऱांग नदी की बाढ़ में बहे घर और पुल, बुधीगंडकी बेसिन में हाई अलर्ट
केरल में मातम: दो भीषण सड़क हादसों में 11 लोगों की गई जान
उडुपी में टकराए PM मोदी और थलपति विजय , वीडियो देख दंग रह गए लोग
30 सेकंड का महाविस्फोट , 50,000 फीट तक फैली राख: इंडोनेशिया में थमी उड़ानों की रफ्तार
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बहुमंजिला इमारत, मलबे में दबे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी तीन मंजिला इमारत, मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पहाड़ों का सीना चीरेंगे 3 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: महाराष्ट्र में शुरू होने जा रहा इंफ्रास्ट्रक्चर का महा-बदलाव
टीम इंडिया से मात के बाद पाकिस्तान पर मंडराया संकट, क्या सेमीफाइनल में बनेगी बात?
दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: पांच मंजिला बॉयज पीजी भरभराकर गिरी, मलबे में कई छात्र दबे