रूस और यूक्रेन के बीच जारी विनाशकारी युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यह दौरा एक बड़ी उम्मीद जगा रहा है।
मॉस्को में हुई सकारात्मक चर्चा कीव पहुंचने से ठीक एक दिन पहले, इन दूतों ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन घंटे से अधिक समय तक बंद कमरे में बैठक की। रूसी अधिकारियों ने इस वार्ता को सकारात्मक और उपयोगी करार दिया है। हालांकि कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है, लेकिन युद्ध और आर्थिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है।
तीन दिनों का हवाई सीजफायर शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने के मकसद से एक बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। दोनों पक्षों ने तीन दिनों के अस्थायी हवाई सीजफायर पर सहमति जताई है। पुतिन ने आदेश दिया है कि इन तीन दिनों तक कीव पर कोई हवाई हमला नहीं होगा। जवाब में, जेलेंस्की ने भी मॉस्को पर किसी भी तरह के जवाबी हमले न करने की पुष्टि की है।
जेलेंस्की ने जताई सुलह की इच्छा यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, हम युद्ध के अंत को करीब लाने में रुचि रखते हैं। शांति की जरूरत है और सुरक्षा गारंटी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपनी टीम के साथ अमेरिकी दूतों की बैठक से पहले तैयारियों का जायजा भी लिया।
अभी भी बनी हुई है राह की बाधाएं शांति का रास्ता फिलहाल कांटों भरा है। रूस की ओर से पूर्वी डोनेट्स्क और लुहान्स्क के इलाकों से यूक्रेनी सेना को पीछे हटाने की मांग अभी भी सबसे बड़ी अड़चन बनी हुई है, जिसे कीव ने सिरे से खारिज कर दिया है।
ईरान से जुड़े वैश्विक तनाव के बीच शुरू हुई यह अमेरिकी मध्यस्थता क्या युद्ध को पूर्ण विराम की ओर ले जाएगी, यह कीव में हो रही बैठकों के नतीजों पर निर्भर करेगा। फिलहाल, तीन दिनों की यह हवाई शांति दोनों देशों के लिए एक बड़ी राहत है।
A meeting with our negotiating team ahead of the meeting with the U.S. President’s envoys. We are ready for the conversation. Ukraine has always been and will remain constructive. We are interested in bringing the end of the war closer. Peace is needed. Security guarantees are… pic.twitter.com/WIqQKZfLAs
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) September 6, 2026
तिब्बत-नेपाल बॉर्डर पर प्रलय : सैलाब में गायब हुईं सरकारी इमारतें, मलबे के ढेर में तब्दील हुई सीमा
केरल में मातम: दो भीषण सड़क हादसों में 11 लोगों की गई जान
दलीप ट्रॉफी फाइनल: मोहम्मद सिराज की गेंदों पर वैभव सूर्यवंशी का कहर, दिग्गजों के सामने दिखाई चमक
मेरे पिता के गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो... , पीएम मोदी के लिए क्यों भावुक हुईं स्मृति ईरानी?
दही हांडी का कुरुक्षेत्र : सत्ता के लिए महायुति का शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष हुआ आउट
थियेटर में फंसी मिर्जापुर : फिल्म देखते हुए भिड़े फैंस, लात-घूंसे और बेल्ट से जमकर हुई लड़ाई
जेल में बंद स्वतंत्र भारद्वाज को जान का खतरा? वकील ने सुरक्षा को लेकर जताई बड़ी चिंता
शर्मनाक! पाक फैंस ने भारतीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ को किया बॉडी शेम, मैदान पर फेंके भद्दे कमेंट्स
सहारनपुर: ध्वस्त मस्जिद के मलबे के नीचे मिला 20 फीट गहरा रहस्यमयी कुआं, ASI करेगी जांच
शिक्षक दिवस की वह तस्वीर, जिसने जीता करोड़ों का दिल: कहीं तोरई तो कहीं दूध, बच्चों के अनमोल उपहार