सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को प्रशासन द्वारा ध्वस्त की गई करीब 120 साल पुरानी मस्जिद के मलबे को हटाने के दौरान जमीन के नीचे 20 फीट गहरा कुआं मिला है। इस खोज ने अब नए सवालों को जन्म दे दिया है।
रविवार सुबह जब पोकलैंड मशीन की मदद से मलबा हटाया जा रहा था, तब रास्ते में एक भारी स्लैब बाधा बन गया। मशीन से स्लैब न टूटने पर कटर का इस्तेमाल किया गया। जैसे ही स्लैब को काटा गया, नीचे डेढ़ मीटर चौड़ा और 20 फीट गहरा कुआं दिखाई दिया। इस अचानक मिली संरचना को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी और स्थानीय लोग दंग रह गए।
कुएं के मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। फिलहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कुआं कितना पुराना है और इसका निर्माण किस उद्देश्य से किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी सूचना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को देने की तैयारी कर ली है। अब ASI की टीम मौके पर पहुंचकर इसकी वैज्ञानिक जांच करेगी कि क्या यह मस्जिद के निर्माण से भी पुराना है।
घटनास्थल के चारों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि आम लोगों की आवाजाही को रोका जा सके। मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद से ही स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है।
मामले को तूल पकड़ता देख अब इसमें राजनीति भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज मौके पर जाकर लोगों से मुलाकात करेगा और प्रशासनिक अधिकारियों से भी जवाब-तलब करेगा।
SDM सदर सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। उन्होंने बताया, मलबा हटाते समय हमें एक कुआं मिला है। हमने इसकी जानकारी संबंधित एजेंसियों को दे दी है। अब जांच में ही साफ हो पाएगा कि यह कुआं कितना पुराना है और इसे किसने बनवाया था।
*#WATCH | सहारनपुर, उत्तर प्रदेश | सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे एक कुआं मिला है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2026
सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा बेदखली और ध्वस्तीकरण के फैसले को बरकरार रखने के बाद कल, 5 सितंबर को ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू… https://t.co/1srdysMkIl pic.twitter.com/EQsicnjqCI
सिराज की गेंदों पर बरसे वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी फाइनल में दिखा फ्यूचर स्टार का दम
दलीप ट्रॉफी फाइनल: वैभव सूर्यवंशी का शो शुरू, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
दलीप ट्रॉफी फाइनल: अर्धशतक के करीब पहुंच कर चूके वैभव सूर्यवंशी, छक्का लगाने की जल्दबाजी पड़ी भारी
रूस से तेल क्यों खरीद रहा है भारत? राजदूत डेनिस अलीपोव ने साफ किया सच
विमेंस एशिया कप: भारत के सामने पस्त हुआ पाकिस्तान, 55 रन पर ही सिमटी पूरी टीम
दलीप ट्रॉफी फाइनल: चेन्नई में सितारों का महासंग्राम, पडिक्कल-तिलक और सिराज पर टिकी नजरें
ईरान का अमेरिका को सीधा सैन्य चैलेंज: युद्धपोतों पर दागीं मिसाइलें, दी भीषण हमले की चेतावनी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट: मस्जिद के मलबे से निकला 20 फीट गहरा प्राचीन कुआं, ASI करेगी जांच
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई छात्र दबे होने की आशंका
मेरे पिता के गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो... , पीएम मोदी के लिए क्यों भावुक हुईं स्मृति ईरानी?