चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार से दलीप ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला शुरू होने जा रहा है। पूर्वी क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र के बीच होने वाले इस फाइनल में न केवल खिताब के लिए जंग होगी, बल्कि कई खिलाड़ी अपनी फॉर्म और भारतीय टीम में जगह पक्की करने की चुनौती के साथ मैदान में उतरेंगे।
पडिक्कल की शानदार फॉर्म और तिलक का इरादा दक्षिण क्षेत्र के लिए देवदत्त पडिक्कल आकर्षण का केंद्र होंगे। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो शतक जड़कर शानदार लय में चल रहे पडिक्कल इस प्रदर्शन को बरकरार रखकर टीम को 2023 के बाद दोबारा चैंपियन बनाना चाहेंगे। वहीं, दक्षिण क्षेत्र की कप्तानी संभाल रहे तिलक वर्मा भी टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए बेताब हैं। सेमीफाइनल में शतक और अर्धशतक जड़कर उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी है।
युवा वैभव सूर्यवंशी का इम्तिहान पूर्वी क्षेत्र की ओर से युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें होंगी। उन्होंने सेमीफाइनल में मध्य क्षेत्र के खिलाफ 92 और 40 रन की पारियां खेलकर यह साबित किया है कि वे केवल सीमित ओवरों के नहीं, बल्कि लाल गेंद के भी प्रभावी बल्लेबाज हैं। फाइनल में उनका प्रदर्शन उनके भविष्य के लिए बेहद अहम होगा।
सिराज की लय वापसी की चुनौती तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए यह मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। श्रीलंका के खिलाफ फीके प्रदर्शन के बाद, न्यूजीलैंड दौरे से पहले सिराज को अपनी लय वापस हासिल करने की सख्त जरूरत है। चोटिल विदवत कावेरप्पा की जगह टीम में शामिल होकर सिराज अपनी पुरानी धार वापस पाने की कोशिश करेंगे।
इशान किशन के नेतृत्व में उतरेगा पूर्वी क्षेत्र पूर्वी क्षेत्र की कप्तानी अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन संभालेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले इशान इस फाइनल में कुछ बड़ी पारियां खेलकर लय हासिल करना चाहेंगे।
मैच की जानकारी
दोनों ही टीमें अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के मिश्रण से लैस हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस नॉकआउट मुकाबले में जो टीम संयम और तकनीक के साथ खेलेगी, वही दलीप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाएगी।
Two heavyweights. One iconic ground. Everything on the line. ️⚡
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
5 days of pure grit, patience, skills and glory at Chepauk ⏳
Lock in. It s time for action #DuleepTrophy | #EZvSZpic.twitter.com/mLeYwtQS9b
झारखण्ड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: दिल का दौरा पड़ने से गिरिडीह में थमीं सांसें
बरेली से देहरादून तक फैला हेरोइन का जाल: कॉलेज छात्रों को निशाना बना रहा था तस्कर, 2.60 करोड़ की खेप बरामद
झारखंड सरकार को बड़ा झटका: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, सीने में दर्द के बाद तोड़ा दम
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
OTT पर दस्तक देने को तैयार विस्मया मोहनलाल की पहली फिल्म थुडक्कम , जानिए कब और कहाँ देखें
शेफाली वर्मा को आउट कर फातिमा सना का अक्रामक जश्न, सोशल मीडिया पर घिरीं पाकिस्तानी कप्तान
ISRO के निजीकरण पर घमासान: 9 कर्मचारी संगठनों ने मोदी सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
ईरान में दोहरी तबाही: फ्यूल टैंकर में विस्फोट से 11 की मौत, अमेरिका ने भी दागे गोले
ईरान का अमेरिका को सीधा सैन्य चैलेंज: युद्धपोतों पर दागीं मिसाइलें, दी भीषण हमले की चेतावनी
एसी कोच में शराब की महफिल : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 75 लीटर विदेशी शराब के साथ युवती गिरफ्तार