बठिंडा: पंजाब में खेलों की नई लहर और जोश के साथ खेड़ों वतन पंजाब दीयां-2026 के चौथे सीजन का आगाज हो गया है। बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस भव्य खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस आयोजन का मकसद राज्य की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
इस साल के सीजन में 14 से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 10 लाख खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ये खिलाड़ी 39 खेल प्रतियोगिताओं और चार पैरा-खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों के जरिए गांव और शहरों की खेल प्रतिभाओं को निखारा जाएगा।
सरकार ने इस बार विजेताओं के लिए 12.50 करोड़ रुपये की कुल इनामी राशि तय की है। खास बात यह है कि पहली बार वेटरन (अनुभवी) खिलाड़ियों को भी नकद इनाम दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वालों को 10,000 रुपये, रजत को 7,000 रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
पदक जीतने वाले 40 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे। इससे इन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में खेल कोटे का सीधा लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर सीएम मान ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह को 50-50 लाख रुपये देकर सम्मानित भी किया।
उद्घाटन समारोह में पंजाबी गायक गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। भांगड़ा और गिद्दे की थाप के बीच मुख्यमंत्री और गुरदास मान ने आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल था और युवाओं में खेलों के प्रति जबरदस्त जुनून दिखाई दिया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों का यह महाकुंभ पंजाब के युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि हमारे नौजवान अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल मैदानों पर करें। हमारा लक्ष्य पंजाब को खेलों के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य बनाना है। यह प्रतियोगिता पीढ़ियों को जोड़ने का काम भी कर रही है, जहां एक ही परिवार के दादा, पिता और पोते तक एक साथ खेलों में हिस्सा लेते नजर आते हैं।
*ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਡੀਅਮ ਤੋਂ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ-2026 ਦੇ ਚੌਥੇ ਸੀਜ਼ਨ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ ਕੀਤਾ...
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 5, 2026
ਇਸ ਸਾਲ 39 ਖੇਡਾਂ ਚ ਕਰੀਬ 10 ਲੱਖ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮੈਦਾਨਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹੈ। ਜੇਤੂਆਂ ਲਈ 12.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਇਨਾਮ ਰੱਖੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਵੈਟਰਨ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਕਦ ਇਨਾਮ ਦਿੱਤੇ… pic.twitter.com/2mhxMWeo4D
मां दुर्गा और सरस्वती पर विवादित टिप्पणी: नीशू आजाद का पुराना पोस्ट वायरल, भड़के लोग
OTT पर दस्तक देने को तैयार विस्मया मोहनलाल की पहली फिल्म थुडक्कम , जानिए कब और कहाँ देखें
बरेली से देहरादून तक फैला हेरोइन का जाल: कॉलेज छात्रों को निशाना बना रहा था तस्कर, 2.60 करोड़ की खेप बरामद
डायमंड लीग में इतिहास: 89.04 मीटर के थ्रो के साथ चैंपियन बने रुमेश पथिरगे
ईरान में दोहरी तबाही: फ्यूल टैंकर में विस्फोट से 11 की मौत, अमेरिका ने भी दागे गोले
सागर शराबकांड: जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, CM बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
शादी का जश्न बना श्मशान: कांगो में भीषण अग्निकांड में 22 लोगों की दर्दनाक मौत
खेडां वतन पंजाब दियां-2026: 10 लाख खिलाड़ियों के साथ महाकुंभ का आगाज, विजेताओं को 12.50 करोड़ के इनाम
भारी फीस से लेकर EVM की निष्पक्षता तक: अभिषेक मनु सिंघवी ने बेबाकी से दिए हर सवाल के जवाब
तीन चूल्हे, तीन सिलेंडर और अलग-अलग साबुन: रूममेट्स का यह किचन मैनेजमेंट देख चकरा जाएगा आपका सिर!