प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 5 सितंबर 2026 को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्हें नाराज फूफा करार दिया।
हर काम में विरोध करने वालों पर निशाना पीएम मोदी ने विपक्ष की कार्यशैली पर चुटकी लेते हुए कहा कि देश में एक ऐसी प्रजाति है जो हर नई पहल को लेकर नाराज फूफा बन जाती है। उनका पसंदीदा काम सिर्फ विरोध करना है।
प्रधानमंत्री ने कहा, इनका एक ही परमानेंट डायलॉग होता है— इसकी क्या जरूरत है? जब देश ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाई, हाई-स्पीड ट्रेनें शुरू कीं, यूपीआई (UPI) लाए, चिप निर्माण की बात की या नई संसद बनाई, तो इन फूफाओं ने हमेशा यही सवाल उठाया कि इसकी जरूरत ही क्या थी।
अरुण जेटली और पुरानी यादें समारोह के दौरान पीएम मोदी ने भावुक होते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और SRCC के छात्र रहे अरुण जेटली को याद किया। उन्होंने कहा कि जेटली अक्सर अपने कॉलेज के दिनों के किस्से सुनाया करते थे। प्रधानमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में बताया कि जेटली कई बार एक ही कहानी उन्हें बार-बार सुनाते थे।
इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के सदस्य और मशहूर अर्थशास्त्री संजीव सान्याल का भी जिक्र किया, जो इसी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। कॉलेज की उपलब्धियों पर पीएम ने कहा, SRCC के छात्र भले ही धुरंधर न कहलाएं, लेकिन उन्होंने दुनिया में धूम जरूर मचाई है।
2013 के भाषण की चर्चा अपने संबोधन में पीएम ने साल 2013 में SRCC में दिए अपने पुराने भाषण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर उनके उस पुरानी स्पीच की काफी चर्चा हो रही है।
उन्होंने दावा किया कि नई पीढ़ी भी उस भाषण को गंभीरता से सुन और पढ़ रही है। करीब 13-14 साल बाद भी उस भाषण की प्रासंगिकता और चर्चा का विषय बना रहना अपने आप में एक बड़ा संकेत है।
BREAKING | देश ने नाराज फूफाओं को जवाब दिया - PM मोदीhttps://t.co/SMm0dUypVm #Delhi #SRCC #PMModi #ABPNews pic.twitter.com/CISiydYoBm
— ABP News (@ABPNews) September 5, 2026
महिला एशिया कप: भारतीय गेंदबाजों का कहर, पाकिस्तान की टीम 55 रनों पर ढेर
पुतिन का सस्पेंस सीजफायर: अगले 3 दिन थमेंगी रूस की तोपें, क्या है शांति की बिसात?
मेट्रो में आम यात्री बनकर कॉलेज पहुंचे PM मोदी, SRCC के शताब्दी समारोह में बरसे बोले
आयुष्मान भारत का विस्तार: रांची में जुड़े दो नए अस्पताल, तीन आवेदनों पर फंसा पेंच
ब्रिटेन के पूर्व PM की सवारी बनी ‘भारतीय’ BSA: आनंद महिंद्रा ने साझा किया खास वीडियो
IND W vs PAK W: भारतीय गेंदबाजी के आगे घुटनों पर पाकिस्तान, महज 55 रनों पर ढेर
भारत में मानसून का नया और खतरनाक चेहरा: अब टू मच वेदर की मार झेल रहा देश
शेफाली वर्मा का ऐतिहासिक कारनामा: 22 की उम्र में रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे युवा रिकॉर्ड होल्डर
सहारनपुर मस्जिद विध्वंस: ओवैसी का योगी सरकार पर तगड़ा प्रहार, बोले- चोरों की तरह गिराया ढांचा
SRCC में गरजे पीएम मोदी: माई-बाप कल्चर और नाराज फूफा गैंग पर साधा तीखा निशाना