महिला एशिया कप 2026 में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के चक्रव्यूह में ऐसी फंसी कि महज 55 रनों पर ही सिमट गई।
श्री चरणी का घातक स्पेल युवा स्पिनर श्री चरणी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। चरणी ने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 7 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किए। शुरुआत में ही मिले इन झटकों से पाकिस्तानी टीम अंत तक उबर नहीं पाई।
प्रेमा रावत ने बरपाया कहर जब पाकिस्तान की टीम दबाव में थी, तब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने युवा गेंदबाज प्रेमा रावत को गेंद थमाई। रावत ने कप्तान के भरोसे को पूरी तरह कायम रखा। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन खर्च किए और 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनकी सटीक लाइन-लेंथ ने पाकिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
दीप्ति शर्मा का जलवा बरकरार अनुभवी गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर साबित किया कि वे पाकिस्तान के खिलाफ कितनी घातक हैं। हालांकि, उन्हें गेंदबाजी के लिए थोड़ा देरी से लाया गया, लेकिन आते ही उन्होंने अपना असर दिखाया। दीप्ति ने 3.1 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
पाकिस्तान की शर्मनाक हार भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के सामने पाकिस्तान की एक न चली। श्री चरणी और प्रेमा रावत ने जहाँ 3-3 विकेट लिए, वहीं दीप्ति शर्मा ने 2 और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट हासिल किया। अब भारत के सामने इस मुकाबले को जीतकर अपनी बढ़त बनाने का आसान लक्ष्य है।
Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
An outstanding bowling performance from #TeamIndia! 🙌 🙌
3️⃣ wickets each for Sree Charani & Prema Rawat
2️⃣ wickets for Deepti Sharma
1️⃣ wicket for Shafali Verma
Stay tuned for India s chase! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/e27WuNsSL0
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को मिली कमान
बंगाल का टूरिज्म विज्ञापन बना मजाक: पेरिस और मिस्र के दृश्यों को दिखा कर पूछा- क्या यही है पश्चिम बंगाल?
मैं प्रधान हूं, मुकदमा करवा दूंगा, ट्रैफिक पुलिस से भिड़े प्रधानपति , सड़क पर मचा भारी बवाल
मैंने पेनकिलर लेकर खेला... रिंकू सिंह का बड़ा खुलासा, दर्द के बावजूद मेरठ मावेरिक्स को पहुंचाया फाइनल में
जन्माष्टमी पर रावण राज का पोस्टर शेयर कर घिरे रामायण मेकर्स, भड़के फैंस ने पूछा- ये कैसी रणनीति?
झील में तैरता दिखा 2 फुटबॉल मैदान जितना बड़ा जंगल, फिर हो गया गायब ! 30 KM दूर मिला रहस्यमयी द्वीप
काउंटी डेब्यू पर आकिब नबी का धमाका: छक्का जड़कर सरे को दिलाई रोमांचक जीत
स्मृति मंधाना रचेंगी इतिहास: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार
दलीप ट्रॉफी से सीधे टी-20 का कठिन इम्तिहान : ईशान और तिलक के सामने अब फॉर्मेट बदलने की बड़ी चुनौती
सात्विक-चिराग का फिर जलवा! डेनमार्क की स्टार जोड़ी को हराकर चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में