महिला एशिया कप 2026 में आज (5 सितंबर) भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना के पास इतिहास रचने का शानदार मौका है। मंधाना आज टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती हैं।
वर्तमान में, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 39 बार यह उपलब्धि हासिल की है।
रोहित शर्मा और स्मृति मंधाना फिलहाल 37-37 बार 50 प्लस स्कोर के साथ इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। आज पाकिस्तान के खिलाफ यदि मंधाना अर्धशतक या उससे अधिक का स्कोर बनाती हैं, तो उनके नाम 38 फिफ्टी प्लस स्कोर हो जाएंगे। इसके साथ ही वह रोहित शर्मा को पछाड़कर भारत के लिए इस लिस्ट में दूसरी सबसे बड़ी बल्लेबाज बन जाएंगी।
स्मृति मंधाना शानदार लय में चल रही हैं। महिला एशिया कप के पिछले मुकाबले में उन्होंने हांगकांग चाइना के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था। मंधाना ने मात्र 64 गेंदों में 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 124 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस पारी का स्ट्राइक रेट 193.75 रहा था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव।
पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर और वहीदा अख्तर।
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार आज खेला जाएगा, जिसे दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। क्रिकेट फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मंधाना अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए इतिहास की किताबों में अपना नाम और ऊपर ले जा पाएंगी।
Geared 🆙 for Game 3!
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
Inching closer to our final league stage game 🙌#TeamIndia | #WomensAsiaCup pic.twitter.com/HiYDenDZon
संयुक्त राष्ट्र का बड़ा फैसला: अब बदल जाएगा दुनिया का मानचित्र, भारत ने क्यों दिया समर्थन?
मौत को मात: 11 दिन तक मलबे में दबी रही महिला, चमत्कारिक तरीके से मिली नई जिंदगी
क्या है ईरान का पिकैक्स माउंटेन और क्यों इसे तबाह करने की चेतावनी दे रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
दिलीप ट्रॉफी फाइनल: मोहम्मद शमी के ऑलराउंडर अवतार पर ईशान किशन का बड़ा खुलासा
टैरिफ वॉर पर बेल्जियम PM का तीखा प्रहार, बिना नाम लिए ट्रंप की नीतियों को बताया अराजक
शिक्षक दिवस 2026: सीएम योगी ने 81 शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- तकनीक और परंपरा के मेल से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य
SRCC में गरजे पीएम मोदी: माई-बाप कल्चर और नाराज फूफा गैंग पर साधा तीखा निशाना
द्वारका इस्कॉन मंदिर में गूंजे कथक के बोल: डॉ. यास्मीन सिंह की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल
अमेरिका और ईरान में छिड़ी जंग: तीन तेल टैंकर तबाह, मिसाइल हमले से दहला खाड़ी क्षेत्र
बंगाल का टूरिज्म विज्ञापन बना मजाक: पेरिस और मिस्र के दृश्यों को दिखा कर पूछा- क्या यही है पश्चिम बंगाल?