दिलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई में शुरू होने जा रहा है। खिताब के लिए ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने होंगी। ईस्ट जोन की कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन ने मुकाबले से ठीक पहले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की है।
शमी की फिटनेस और जज्बे ने किया प्रभावित ईशान किशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 36 साल की उम्र में भी शमी का जोश देखते ही बनता है। किशन ने कहा, शमी भाई की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे मैच के दौरान खुद कप्तान के पास आकर और ज्यादा ओवर डालने की मांग कर रहे थे। एक कप्तान के तौर पर जब सीनियर खिलाड़ी खुद जिम्मेदारी लेता है, तो टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है।
मजाकिया अंदाज में बताया ऑलराउंडर सेमीफाइनल मैच का जिक्र करते हुए ईशान ने कहा कि शमी अब सिर्फ एक गेंदबाज नहीं रहे। उन्होंने कहा, सेमीफाइनल में शमी भाई ने न केवल घातक गेंदबाजी की, बल्कि दबाव के क्षणों में दो बेहतरीन चौके जड़कर विनिंग रन भी बनाए। उनकी इस बल्लेबाजी को देखते हुए मुझे लगता है कि अब वह एक ऑलराउंडर बन गए हैं।
सेमीफाइनल में शमी का जादुई प्रदर्शन सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मोहम्मद शमी ने अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया। उन्होंने गेंदबाजी में 5 विकेट चटकाए, तो वहीं फील्डिंग में अपनी ही गेंद पर एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद बल्लेबाजी में उन्होंने नाबाद 8 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
फाइनल में ईस्ट जोन को शमी से बड़ी उम्मीदें दिलीप ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। क्वार्टर फाइनल से लेकर सेमीफाइनल तक, शमी ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से ईस्ट जोन की जीत की नींव रखी है। अब चेन्नई के फाइनल मैच में भी कप्तान ईशान किशन को शमी की गेंदबाजी से काफी उम्मीदें हैं, जो विरोधी खेमे के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
Captain Ishan Kishan on Mohammed Shami via RevSportz:
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 5, 2026
Shami is a legend of the game. He has done so well for India. Looking at his effort in the last game, Shami bhai was asking for more overs, that gives confidence for the captain. He scored two boundaries, he is now an… pic.twitter.com/c4VIhkc05Q
दलीप ट्रॉफी फाइनल: चेन्नई में होगा घमासान, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की नजरें खिताब पर
कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर क्यों गरमाई सियासत?
न्यूयॉर्क में तिरंगे का अपमान: मोहन भागवत के दौरे के दौरान प्रदर्शनकारियों पर भड़के लोग
UGC NET री-एग्जाम: 9-10 सितंबर को होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले पढ़ें ये जरूरी दिशानिर्देश
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: ‘यूपी को नफरत का अखाड़ा नहीं बनने देंगे’, अजय राय का भाजपा पर तीखा हमला
नेपाल पर मंडराया नए जल प्रलय का साया: भूस्खलन से रुकी चौलानी नदी, निचले इलाकों के लिए हाई अलर्ट
40 की उम्र में छोड़ी नौकरी? तो क्या डूब जाएगा आपका EPF ब्याज? जानिए क्या कहते हैं EPFO के नियम
दिल्ली की सड़कों पर शर्मनाक दुर्व्यवहार: विकासपुरी फ्लाईओवर के पास महिला से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल
कार चोरी से बचाना या जुगाड़ की हद? स्कॉर्पियो को छत पर खड़ा देख हैरान रह गए लोग
पीएम मोदी के लिए चॉकलेट इंडिया गेट लेकर आए बेल्जियम के पीएम, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि रह गए दंग