नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (5 सितंबर, 2026) को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में विपक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। पीएम ने स्पष्ट किया कि सच की हुंकार के सामने झूठ का शोर ज्यादा दिन नहीं टिकेगा।
माई-बाप कल्चर के खिलाफ चट्टान बने मोदी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दशकों से देश में एक माई-बाप कल्चर हावी रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के लोग गरीब जनता को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने जैसी कल्याणकारी योजनाओं का भी विरोध करते हैं। पीएम के अनुसार, ये लोग समाज के सशक्तिकरण के बजाय गरीबों को खुद पर निर्भर रखने में विश्वास रखते हैं।
कुआं खोदने और मेक इन इंडिया की बदली तस्वीर प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले की सरकारों की आदत आग लगने पर जागने और सूखा पड़ने पर कुआं खोदने की थी।
उन्होंने 2013 के अपने पुराने संबोधन को याद करते हुए कहा कि उस दौर में इकोसिस्टम के लोग मेड इन इंडिया का मजाक उड़ाते थे। लेकिन 2014 के बाद देश ने इस सोच को बदला है और आज दुनिया मेक इन इंडिया की ब्रांड वैल्यू की गवाह बन रही है।
विकास कार्यों पर अड़ंगा लगाने वाले नाराज फूफा विपक्ष के रवैये को पीएम मोदी ने नाराज फूफा की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिनका काम सिर्फ हर नई पहल पर यह पूछना है कि इसकी क्या जरूरत है?
पीएम ने गिनाया कि जब बुलेट ट्रेन, यूपीआई, नई संसद, सेमीकंडक्टर चिप या वीर नायकों के स्मारक बन रहे थे, तब इसी नाराज फूफा गैंग ने सवाल उठाए थे। मोदी ने दोटूक कहा कि भारत ऐसे नकारात्मक लोगों की परवाह किए बिना विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और देश के लिए जो जरूरी है, उसे करने से हमें कोई नहीं रोक सकता।
#WATCH | Delhi: At the centenary celebrations of Shri Ram College of Commerce (SRCC), PM Narendra Modi says, You will meet two kinds of people. One kind transforms the strength of society into the strength of the nation. The other becomes Naraz Fufa whenever any work is… https://t.co/f8QqVjsyXk pic.twitter.com/4lz2FNWgFR
— ANI (@ANI) September 5, 2026
चीन से संवाद जरूरी, पाकिस्तान पर भरोसा नामुमकिन : पूर्व CDS अनिल चौहान का सुरक्षा पर कड़ा संदेश
तमिलनाडु की सियासत में हलचल: क्या 9 सितंबर को विजय देंगे नए गठबंधन को जन्म?
UGC NET री-एग्जाम: 9-10 सितंबर को होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले पढ़ें ये जरूरी दिशानिर्देश
मां, दूध पिला दो ना... : ट्रक पर बनी तस्वीर को मां समझ बैठा बछड़ा, वायरल वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
SRCC के 100 साल: रजत शर्मा बोले- विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने की ताकत रखती है यह संस्था
भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में फिर दिखी कोल्ड वॉर , टॉस के दौरान नहीं मिलाए हाथ
सहारनपुर मस्जिद विध्वंस: ओवैसी का मोदी-योगी सरकार पर हमला, कहा- चुनाव जीतने के लिए मुसलमानों को बनाया जा रहा निशाना
IND vs PAK: शर्मनाक हरकत पर उतरीं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, शेफाली वर्मा को आउट कर किया विवादित इशारा
मुंबई दही हांडी 2026: 9-लेयर पिरामिड और भारी ईनाम, इन 7 जगहों पर दिखेगा गोविंदाओं का रोमांच
गंगा में चुंबक डालकर सिक्के बटोर रहा शख्स, वीडियो देख लोगों ने कहा- गडकरी जी को मत दिखाना