नई दिल्ली: दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्रों को संबोधित किया।
दुनिया में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां SRCC का डंका न हो छात्रों को संबोधित करते हुए रजत शर्मा ने कॉलेज की समृद्ध विरासत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया का शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जिसमें SRCC के पूर्व छात्रों ने अपनी छाप न छोड़ी हो। उन्होंने याद दिलाया कि इसी कॉलेज ने देश को अरुण जेटली जैसा वित्त मंत्री दिया और सुप्रीम कोर्ट को कई प्रखर जज दिए। रजत शर्मा ने गर्व के साथ कहा, चाहे चार्टर्ड अकाउंटेंट हों, फिल्म कलाकार हों या पुलिस कमिश्नर, हर क्षेत्र में इस कॉलेज के एलुमनाई ने कमाल करके दिखाया है।
2047 के विकसित भारत का संकल्प रजत शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का सपना पूरा करना है। उन्होंने छात्रों और पूर्व छात्रों (Alumni) का आह्वान करते हुए कहा कि यदि SRCC के दिग्गज एक साथ आएं, तो देश इस लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि जब कॉलेज 125वां वर्ष मनाए, तब प्रधानमंत्री स्वयं उपस्थित होकर छात्रों का मार्गदर्शन करें।
शिक्षक दिवस और गुरु का सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा सौभाग्य यही है कि आज हमारे बीच वे शिक्षक मौजूद हैं, जो हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए जीवन में गुरु की महत्ता पर जोर दिया।
1926 से शुरू हुआ सफलता का सफर SRCC की स्थापना 1926 में सर श्री राम द्वारा की गई थी। इस कॉलेज की शुरुआत एक छोटे से व्यावसायिक स्कूल (द कमर्शियल स्कूल) के रूप में हुई थी, जो 1920 में कश्मीरी गेट और दरियागंज के छोटे कमरों से शुरू हुआ था। 1926 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ने के बाद यह कॉलेज कॉमर्स और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई का वैश्विक केंद्र बन गया। बीते 100 सालों में, इस संस्थान ने फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर और निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसी हस्तियों सहित देश को ढेरों नेतृत्वकर्ता दिए हैं।
शताब्दी समारोह का यह कार्यक्रम न केवल कॉलेज के गौरवशाली इतिहास को याद करने का मौका था, बल्कि भविष्य के भारत निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका को नई ऊर्जा देने वाला भी साबित हुआ।
हमारे लिए इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है कि शिक्षक दिवस हमारा मार्गदर्शन करने के लिए दुनिया का बेस्ट टीचर हमारे बीच में हैं- इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा#PMModi #NarendraModi #SRCC #DelhiUniversity #RajathSharma #TeachersDay #GenZ @peenaz_tyagi , @RajatSharmaLive pic.twitter.com/22CjYDeb0m
— India TV (@indiatvnews) September 5, 2026
डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल, प्रोफेसर से राजभवन तक का सफर
फैंस को बड़ा झटका: दलीप ट्रॉफी फाइनल से बाहर हुए केएल राहुल, तिलक वर्मा ने की पुष्टि
शाहजहांपुर में 109 स्कूल बंद: सपा ने शिक्षक दिवस को बनाया विरोध दिवस , सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: सचिन पायलट को पंजाब की कमान, भूपेश बघेल को नई जिम्मेदारी
भारत के आगे पाकिस्तान का स्पिन सरेंडर : 55 रन पर ढेर, टी20 इतिहास का सबसे शर्मनाक स्कोर
राजस्थान रॉयल्स के स्टार का तूफानी शतक: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने रचा इतिहास, वैभव सूर्यवंशी से हो रही तुलना
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कीर्तिमान: टी20 में 150 मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं
जैसे ही मैंने दिमागी नक्सल वाली होम्योपैथी की गोली दी, सब बाहर निकल आए : पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
संजय गांधी नेशनल पार्क के 4000 लोगों को मिलेगा नया आशियाना, शिंदे सरकार का बड़ा फैसला
दिल्ली मेट्रो में दिखे पीएम मोदी, स्कूली बच्चों के साथ की खास बातचीत