दुबई: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धूल चटा दी है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पाक टीम को महज 55 रनों पर समेट दिया। यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर है।
शुरुआत अच्छी, पर अंत भयावह पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम को ओपनर मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ने संभली हुई शुरुआत दी थी। 4.2 ओवर में टीम का स्कोर 27 रन तक पहुँच गया था। इस दौरान भारतीय फील्डरों ने मुनीबा को दो जीवनदान भी दिए, लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज इस मौके को भुनाने में पूरी तरह नाकाम रहीं।
भारतीय स्पिनर्स का जाल पांचवें ओवर में शेफाली वर्मा ने पहला विकेट चटकाया और यहीं से पासा पलट गया। युवा स्पिनर श्री चरणी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके। उनका साथ प्रेमा रावत (9 रन देकर 3 विकेट) और दीप्ति शर्मा (2 विकेट) ने बखूबी दिया। भारतीय स्पिन तिकड़ी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया।
47वीं बार 100 से कम पर ढेर पाकिस्तान के लिए यह हार सिर्फ स्कोरबोर्ड की नहीं, बल्कि पुरानी आदतों की भी है। आंकड़े बताते हैं कि महिला टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान अब तक 47 बार 100 रनों के अंदर ऑल आउट हो चुका है। इससे पहले उनका सबसे छोटा स्कोर 56 रन था, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ बना था।
रिकॉर्ड्स पर एक नजर इस शर्मनाक प्रदर्शन के साथ ही पाकिस्तान का रिकॉर्ड और भी धुंधला हो गया है। 100 से कम के कुल 47 स्कोर में से वे सिर्फ एक मैच ही जीत पाए हैं, जो इत्तेफाक से भारत के खिलाफ ही था। इस बार भारतीय गेंदबाजों ने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि पाकिस्तानी बल्लेबाजी लाइनअप की पोल खोलकर रख दी है।
Shree Charani strikes twice in her very first over! 💥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 5, 2026
Pakistan are in a spot of bother early on.
Watch India vs Pakistan LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #DPWorldWomensAsiaCup2026 #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/7yIujTKOyP
अब कर्नाटक में शिक्षकों के नाम के आगे लगेगा Tr. , सरकार ने दी आधिकारिक मंजूरी
जन्माष्टमी पर रावण राज का पोस्टर शेयर कर घिरे रामायण मेकर्स, भड़के फैंस ने पूछा- ये कैसी रणनीति?
बंगाल का टूरिज्म विज्ञापन बना मजाक: पेरिस और मिस्र के दृश्यों को दिखा कर पूछा- क्या यही है पश्चिम बंगाल?
चुनाव के शोर में सुकून की तस्वीर: कांग्रेस उम्मीदवार जब अचानक बीजेपी प्रत्याशी के घर पहुंचीं
महाआलसी और फूहड़ हैं अधिकारी : मंडी में भड़कीं कंगना रनौत, विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर लगाई क्लास
नेपाल पर मंडराया नए जल प्रलय का साया: भूस्खलन से रुकी चौलानी नदी, निचले इलाकों के लिए हाई अलर्ट
क्रिकेट के मैदान पर जॉनी बेयरस्टो का Oops Moment , साथी खिलाड़ी की हालत देख नहीं रोक पाए हंसी
नदी साफ की तो मिली दुनिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: बिट्टू तबाही को मिला ग्लोबल CEO का जॉब ऑफर
IND vs PAK: शर्मनाक हरकत पर उतरीं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, शेफाली वर्मा को आउट कर किया विवादित इशारा
महिला एशिया कप: भारतीय गेंदबाजों का कहर, पाकिस्तान की टीम 55 रनों पर ढेर