कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षकों के सम्मान में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य के शिक्षक अपने नाम के आगे गर्व के साथ Tr. (टीचर) उपसर्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
क्यों लिया गया यह फैसला? मुख्यमंत्री का मानना है कि जिस तरह डॉक्टरों के नाम के आगे Dr. , इंजीनियरों के आगे Er. और प्रोफेसरों के लिए Prof. का संबोधन उपयोग किया जाता है, उसी तरह शिक्षकों को भी समाज में विशिष्ट पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि Tr. केवल दो अक्षर नहीं हैं, बल्कि यह शिक्षकों द्वारा दी गई जीवनभर की सेवा का सम्मान है।
शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताया डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे एक शिक्षक होता है। चाहे वह डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, किसान हो या नेता, सभी की क्षमताओं को निखारने का श्रेय एक शिक्षक को जाता है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है।
4.5 लाख शिक्षकों को मिलेगा सम्मान कर्नाटक में लगभग 4.5 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जो बच्चों के चरित्र और भविष्य को आकार दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि Tr. एक सामाजिक पहचान है, जिसे शिक्षकों ने अपने समर्पण और सेवा भाव से अर्जित किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे शिक्षकों को इसी संबोधन से बुलाकर उन्हें उचित सम्मान दें।
भविष्य का सम्मान है यह पहल अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि जो समाज अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, वह वास्तव में अपने भविष्य का सम्मान करता है। उन्होंने राज्य के सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह नई पहचान उन्हें समाज में वह मान-सम्मान दिलाएगी, जिसके वे हकदार हैं।
A teacher builds every person who goes on to build the nation.
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) September 5, 2026
India’s more than one crore teachers, including nearly 4.5 lakh teachers in Karnataka, are shaping the minds, character and future of our children every single day.
Every doctor who heals, engineer who builds,… pic.twitter.com/hQecWpPSWB
# रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो: पोलैंड में क्रॉसिंग पर फंसे ट्रक के परखच्चे उड़ाते हुए निकली ट्रेन
कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: सचिन पायलट को पंजाब की कमान, भूपेश बघेल को नई जिम्मेदारी
पुतिन ने अचानक क्यों थमने दिए हमले? ट्रंप के दूतों की शांति मिशन के साथ मॉस्को में एंट्री
शाहजहांपुर में 109 स्कूल बंद: सपा ने शिक्षक दिवस को बनाया विरोध दिवस , सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
भारत-पाकिस्तान मैच: टॉस के दौरान हरमनप्रीत ने फेरा मुंह, फातिमा सना की मुस्कान बनी चर्चा
SRCC शताब्दी समारोह: मेट्रो से पहुंचे पीएम मोदी, बोले- 13 साल पहले देश में था निराशा का माहौल
त्रिशूर सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार लॉरी से टकराई, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
शेफाली वर्मा को आउट कर पाकिस्तानी कप्तान का विवादित ड्रामा , फैंस ने लगाई क्लास
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल मंजीत सिंह बेदी पंजाब से गिरफ्तार, 1.42 करोड़ का था इनाम
IND vs PAK: आज के महामुकाबले में हरमनप्रीत की टीम के लिए ये 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी बन सकती हैं सिरदर्द