दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस के समय मैदान पर एक ऐसी तस्वीर कैमरे में कैद हुई, जिसने एक बार फिर दोनों देशों के बीच खेल के मैदान पर चल रही नो हैंडशेक परंपरा को चर्चा में ला दिया है।
टॉस के बाद क्या हुआ? पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत पूरी होने के बाद, फातिमा ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की ओर देखा। हालांकि, हरमनप्रीत ने उनकी ओर कोई तवज्जो नहीं दी और आगे बढ़ गईं।
हरमनप्रीत का यह रवैया देखकर फातिमा सना ने बस एक हल्की मुस्कान दी और अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट गईं। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तानी कप्तान पहले से ही इस स्थिति के लिए तैयार थीं।
एक साल से चली आ रही परंपरा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर हाथ न मिलाने का यह सिलसिला नया नहीं है। करीब एक साल पहले मेंस एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाकर इस परंपरा की शुरुआत की थी। तब से भारतीय टीम किसी भी स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ इस प्रोटोकॉल का पालन कर रही है।
हरमनप्रीत कौर के लिए ऐतिहासिक दिन यह मुकाबला भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद खास है। वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान अपना 150वां मैच खेल रही हैं। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली वे दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
उनके बाद इस सूची में श्रीलंका की चमारी अथापथु (121 मैच) और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग (100 मैच) का नंबर आता है। 150 मैचों की कप्तानी करना यह साबित करता है कि हरमनप्रीत भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे अनुभवी और सफल कप्तानों में से एक हैं।
No handshake between Fatima Sana and Harmanpreet Kaur !!#PAKvsIND #WomensAsiaCup pic.twitter.com/b8QiiDgvhb
— Ramis (@ramisshah) September 5, 2026
वरुण धवन पर भारी पड़े समय रैना: बॉर्डर 2 से लेकर एक्टिंग तक का उड़ाया मजाक
टीचर्स डे पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, पिता की याद में शुरू की खास फेलोशिप
पाकिस्तान से अभी नहीं टला खतरा: पूर्व CDS अनिल चौहान ने दी बड़ी चेतावनी
महिला एशिया कप 2026: पाकिस्तान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, गेंदबाजों का रहा दबदबा
शाहजहांपुर में 109 स्कूल बंद: सपा ने शिक्षक दिवस को बनाया विरोध दिवस , सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अब फोटोकॉपी शॉप का झंझट खत्म: QR कोड स्कैन करें और मिनटों में पाएं अपना प्रिंट
एक किचन, तीन चूल्हे और तीन सिलेंडर: रूममेट्स का यह अजीब तालमेल देख दंग रह गए लोग
द्वारका इस्कॉन मंदिर में गूंजे कथक के बोल: डॉ. यास्मीन सिंह की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल
नदी साफ की तो मिली दुनिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: बिट्टू तबाही को मिला ग्लोबल CEO का जॉब ऑफर
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, दिल्ली में जुटेंगे सभी दलित सांसद